बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- विभिन्न संस्कृतियों "धर्म" एवं विश्वास के प्रति पारस्परिक सम्मान विश्वशांति में सहायक है। संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
विभिन्न संस्कृतियां, धर्म व विश्वास विश्वशांति के लिए खतरा हैं, परन्तु उनमें पारस्परिक सम्मान का आधार लाकर विश्व शांति स्थापना की तरफ बढ़ा जा सकता है। धार्मिक समस्या के बिना हल किए हम एक सत्य समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। अतः यह जरूरी है कि शांति शिक्षा के माध्यम देकर निम्न प्रकार से इसका समाधान किया जा सकता है-
(क) व्यक्ति को धर्म का वास्तविक ज्ञान कराने का प्रयास किया जाना चाहिए क्योंकि प्रत्येक धर्म में मानवता एवं विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा दिया गया है।
(ख) व्यक्ति को सर्वधर्म समभाव सिद्धांत में जीना चाहिए।
(ग) धर्म की आड़ में होने वाले विभिन्न आडम्बर एवं अनैतिक कार्यों को रोका जाए।
(घ) धर्म में संहितित कुरीतियों एवं अंध विश्वासों का परित्याग किया जाए। जैसे बलिप्रथा का विरोध, नदियों में शव बहाना।
(ङ) धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत पर ही धर्मों की व्याख्या की जानी चाहिए।
|