बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- अधिकतम असमर्थ बालकों के लिए शैक्षिक प्रावधान का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
अधिकतम असमर्थ बालकों की शिक्षा के लिए कुछ प्रावधानों की चर्चा ऊपर की गई है। इन बच्चों की समस्याओं को देखते हुए कुछ क्रियाएं अवश्य करनी आवश्यक होती हैं। इन बच्चों के व्यवहार का सूक्ष्म निरीक्षण करना आवश्यक है। सर्वप्रथम यह बात स्पष्ट होनी चाहिए कि बच्चे को क्या समस्या है। उस समस्या से सम्बंधित शैक्षिक सुविधाओं से उपचार किये जाते हैं।
क्योंकि अधिकतम असमर्थ बालक इस प्रकार के दोषों से ग्रसित हो सकते हैं। किसी को वाणी सम्बंधी समस्या हो सकती है। तो किसी को भाषा या शब्द पहचानने, एवं गणितीय समस्याओं आदि में सम्बंधित कठिनाई हो सकती है। इनकी बाधाओं की पहचान करने के लिए शैक्षिक प्रावधान किए जाते हैं।
यहां कुछ बिंदुओं द्वारा इनके लिए शैक्षिक प्रावधान की चर्चा की जा रही है।
- इन बालकों के शिक्षण के लिए शिक्षण करते समय बहुंइन्द्रिय साधनों की व्यवस्था की जाए जिससे वे क्रियाशील रह सकें व सीख सकें।
- शिक्षण को मनोरंजक बनाया जाए अर्थात् खेल, आकृति, चित्र आदि को बदल बदल कर दिखाया जाए।
- बालक के स्तर को ध्यान में रखकर घटनाओं सम्बंधित उदाहरण प्रस्तुत किए जाएं।
- शिक्षण करते समय अधिक से अधिक पुनरावृत्ति की जाए।
- इन बच्चों के व्यवहार का सूक्ष्म निरीक्षण किया जाए।
- बच्चों को वास्तविक वस्तुएं दिखाकर समझाया जा सकता है।
- बच्चे द्वारा की गई त्रुटियों से अवगत कराएं।
- बच्चों को प्रमाणिक रूप से पढ़ाने हेतु कोई कोड नहीं।
- कक्षा में अनुशासन बनाए रखा जाए एवं बच्चों का ध्यान बार-बार उधर न जाए।
- स्पष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए, संकते हो तो वह भी स्पष्ट।
|