लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

प्रश्न- निशक्तजनों के राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना के उद्देश्य लिखिए।

उत्तर-

भारत सरकार द्वारा स्थापित विकलांगता से सम्बंधित संस्थानों के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

I. प्रत्येक प्रकार की विकलांगता की समस्या का विशिष्टकरण के आधार पर समाधान करना इसलिए प्रत्येक प्रकार की विकलांगता के लिए पृथक संस्थान है।

II. विकलांग व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अन्य संस्थाओं का मार्गदर्शन करना जिससे वे अपने दायित्वों का पालन कर सकें।

III. इन संस्थाओं का प्रमुख उद्देश्य विकलांग व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना जिससे वे असहायता एवं अकेलापन अनुभव न कर सकें।

IV. विकलांगता सम्बन्धी समस्याओं के लिए नवीन समाधान प्रस्तुत करना, जिससे कि विकलांग व्यक्तियों की स्थिति में सुधार हो सके।

V. इन संस्थानों के प्रमुखों को विकलांगता निवारण समिति में सम्मिलित करना, जिससे इनके विचारों का लाभ प्राप्त किया जा सके।

VI. विकलांग व्यक्तियों के जीवन स्तर को उच्च बनाना, जिससे कि वे सामान्य व्यक्तियों की भाँति जीवन व्यतीत कर सकें।

VIII. विकलांगता की समस्या समाप्त करना जिससे यह समस्या उत्पन्न न हो।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book