बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा
प्रश्न- विशेष शिक्षा एवं समावेशी शिक्षा में क्या अंतर है?
उत्तर -
समावेशी शिक्षा तथा विशेष शिक्षा, दोनों में बहुत अंतर है। विशेष शिक्षा जहाँ पृथक्करण की ओर ले जाती है, तो समावेशी शिक्षा एकीकरण पर बल देती है। इन दोनों में कुल अंतर इस प्रकार है—
विशेष शिक्षा | समावेशी शिक्षा |
---|---|
विशेष शिक्षा प्राचीन प्रयत्न है। | समावेशी शिक्षा एक नवीन प्रयत्न है। |
यह पृथक्करण करती है। | यह एकीकरण करती है। |
यह भेदभाव पर आधारित है। | यह भेदभावरहित शिक्षा है। |
यह सम्पूर्ण शिक्षा नहीं है। | यह सम्पूर्ण शिक्षा है। |
यह व्यवसायिक प्रशिक्षण पर बल देती है। | यह सम्पूर्ण विकास पर बल देती है। |
यह साधारण स्कूल प्रणाली से भिन्न है। | यह साधारण स्कूल में प्रदान की जाती है। |
यह व्यवस्था अपंग बालकों को सामान्य बालकों से अलग करती है। | यह व्यवस्था अपंग व सामान्य दोनों को एक साथ समायोजन करती है। |
यह केवल अपंग असमर्थ बालकों के लिए है। | इसमें सभी बच्चों को सम्मिलित किया जाता है। |
इस शिक्षा से बच्चों में हीनता की भावना आती है। | यह शिक्षा बच्चों को आत्मनिर्भर व सामाजिक बनाने में सहायक है। |
इसमें विशेष आवश्यकतावाले बच्चों को पृथक शिक्षा प्रदान की जाती है। | इसमें विशेष आवश्यकतावाले बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षण दिया जाता है। |
इसमें विशेष प्रशिक्षित अध्यापक शिक्षण करते हैं। | इसमें सामान्य व विशेष दोनों अध्यापक शिक्षण करते हैं। |
|
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
No reviews for this book