लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :215
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 2700
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-A - समावेशी शिक्षा

प्रश्न- विद्यालय परिवार एवं समुदाय के समावेशी शिक्षण में योगदान पर प्रकाश डालिए।

उत्तर -

विद्यालय पर अथवा परिवार शिक्षण प्रदान करने का महत्वपूर्ण एवं अत्यंत प्राथमिक साथ में बच्चे के शिक्षण में परिवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक संवेगात्मक विकास में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चा परिवार से ही सामाजिककरण सीखता है। परिवार के सम्बन्ध में बर्जेस और लॉक ने अपना विचार इस प्रकार प्रस्तुत किया—"परिवार ऐसे व्यक्तियों का समूह है जो विवाह, रक्त या अपनाए गए रिश्तों में बंधकर एक घर का निर्माण करते हैं।" पति-पत्नी, माता-पिता, लड़का-लड़की, भाई-बहन आदि से सहयोगी सामाजिक भूमिका द्वारा उनमें परस्पर संबंध स्थापित होता है और इस प्रकार वे सामान्य संस्कृति का निर्माण एवं व्यवहार करते हैं। स्टार्स ने भी कुछ संबंध में अपने विचार इस प्रकार दिए हैं—"परिवार से हमारा तात्पर्य उन संबंधों से है जो माता-पिता और बच्चों में विद्यमान रहता है।"

समुदाय - शिक्षा के रूप में समुदाय का महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती है। बालक की शारीरिक, बौद्धिक, विकलांगता आदि का मूल्यांकन तथा आवश्यक शिक्षण की उपलब्धता या उचित रखरखाव और उनका उपयोग में लाना ही शिक्षा को विकसित व प्रोत्साहित करती है। प्रत्येक समुदाय अपने सदस्य, विशेष रूप से युवा किशोरों और वयस्कों को उद्देश्यपूर्ण और प्रभावपूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा प्रगति व विकास सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। समुदाय अपनी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं के अनुसार शिक्षा को बढ़ाने का प्रयास करता है।

समुदाय दो शब्दों से मिलकर बना है—"कॉम" (com) + "म्यूनिस" (munis)। "कॉम" का अर्थ "एक साथ" और "म्यूनिस" का अर्थ है "सेवा करना", अर्थात् समुदाय का अर्थ है "एक साथ मिलकर सेवा करना"। समुदाय के माध्यम से औपचारिक और गैर-औपचारिक व्यक्तियों से निर्मित समस्त लोगों का समूह है, जहां सभी की एक साझी जीवन पद्धति होती है। लेकिन सभी लोग इसके सामाजिक या उद्देश्य को पूर्णत: जागरूक नहीं हैं और उद्देश्य और मूल्यों की एक सजीव श्रृंखला से जुड़े हुए हैं।

डेविस ने समुदाय को परिभाषित किया—"समुदाय सबसे छोटा ऐसा क्षेत्रीय समूह है जिसके अंतर्गत सामाजिक जीवन की समस्त पहलू आ सकते हैं।"

कुक एवं कुक - "समुदाय भौगोलिक क्षेत्र में जीवन का संगठन है। यह अधिकतर व्यापक लोगों का समूह है जो एक परिसीमित क्षेत्र में रहते हैं जिनकी साझी ऐतिहासिक परम्परा होती है। आश्रयस्थ संस्थानों को एक श्रृंखला होती है जो सामान्य जीवन व्याख्या करते हैं। स्थानीय जनता की रुचि जागरूक होती है और सार्वजनिक हित वाली समस्याओं का सामना करने में समर्थ होते हैं।"

बालक पर समुदाय का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। उसका शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक, नैतिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक विचारों में समुदाय का प्रभाव दिखाई देता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book