लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- क्षैतिज सम्प्रेषण क्या है? इसके गुण व दोष बताइये।

अथवा
क्षैतिज सम्प्रेषण को समझाइये। यह कैसे व क्यों प्रभावी होता है?

उत्तर -

क्षैतिज या समतल सम्प्रेषण
(Horizontal Communication)

क्षैतिज या समतल सम्प्रेषण बराबर स्तर की प्रास्थितियों के मध्य होने वाले सूचना के बहाव को शामिल करता है। यह रेखा अधिशासियों के मध्य अपनाया जाता है। यह आपसी समझ, समूह कार्य भावना को बढ़ाने में सहायक है। यह एक स्तर पर कार्य करने वाले दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच होता है। ऐसे व्यक्तियों का उद्देश्य एक ही होता है।

यह समान श्रेणी के अधिकारियों के मध्य होता है। इस पद्धति के अन्तर्गत समान श्रेणी (rank) के विभिन्न अधिकारी तथा विभिन्न विभागीय प्रबन्धक एक-दूसरे से सम्प्रेषण करते हैं। क्षैतिज सम्प्रेषण दो प्रकार का हो सकता है -

1. लिखित क्षैतिज सम्प्रेषण एवं
2. मौखिक क्षैतिज सम्प्रेषण।

क्षैतिज सम्प्रेषण की विधियाँ (Methods of Horizontal Communication) : ये निम्नवत हैं-

1. आमने-सामने विचारों का आदान-प्रदान करना,
2. टेलीफोन पर संक्षिप्त बातचीत करना,
3. सामयिक सभाएँ
4. पत्र,
5. मेमोरेण्डम,
6. अनुवेदन,
7. संक्षिप्त मेमो आदि।

महत्व व गुण (Significance and Merits) : ये निम्नवत हैं-

1. यह विभिन्न व्यक्तियों या विभागों के मध्य आपसी सूझ-बूझ व सामंजस्य को प्रोत्साहन देता है।
2. इससे हानिकारक घटनाओं से सरलतापूर्वक बचाव सम्भव होता है।

सीमाएँ : इसकी निम्नांकित कमियाँ हैं :

1. लघु उपक्रमों हेतु अनुपयुक्त,
2. कुछ प्रबन्धकों द्वारा इसे हतोत्साहित किया जाना,
3. अनावश्यक विलम्ब होना,
4. श्रमिकों में कटुता को बढ़ावा देना।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book