|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- शासकीय पत्र तथा निजी पत्र में अन्तर बताइये।
उत्तर -
शासकीय पत्र तथा निजी पत्र में अन्तर
(Difference between Official Letter and Private Letter)
| क्र.सं. (S.No.) | अन्तर का बिन्दु (Points of Difference) |
शासकीय पत्र (Official Letter) |
निजी पत्र (Private Letter) |
| 1. |
आशय (Meaning) |
ये वे पत्र होते हैं जो शासकीय कार्यों के सम्बन्ध में सरकारी कर्मचारियों अथवा अधिकारियों के मध्य लिखे जाते हैं। | निजी पत्र वे होते हैं जो व्यक्ति मामलों के बारे में परिवार के सदस्यों, मित्रों आदि के बीच लिखे जाते हैं इन्हें सामाजिक पत्र भी कहा जाता है। |
| 2. |
विषय-वस्तु (Subject matter) |
शासकीय पत्रों का विषय सरकार से सम्बन्धित होता है। इन पत्रों में एक साथ दो विषय नहीं लिखे जाते। | निजी पत्रों का विषय कुछ भी हो सकता है एवं कई विषयों को एक ही पत्र में लिखा जा सकता है। |
| 3. |
भाषा तथा शैली (Language and Style) |
शासकीय पत्र की आलेखन शैली संयमित होती है तथा इसमें तथ्यों को सीधा व स्पष्ट लिखा जाता है। | इन पत्रों की भाषा व शैली में अपनत्व की भावना झलकती है। |
| 4. |
औपचारिकता (Formality) | ये पत्र औपचारिक व गम्भीर प्रकृति के होते हैं। इनके आलेखनमें नियमों व प्रारूपों का पालन करना आवश्यक होता है। |
ये पत्र औपचारिक व गम्भीर प्रकृति के होते हैं। निजी पत्र के आलेखन में किसी औपचारिकता की जरूरत नहीं होती है। |
| 5. |
विधि (Method) |
सरकारी पत्रों में तिथि एवं क्रम सं.।को लिखने के साथ ही पत्र के लेखक को आलेखन के विशिष्ट नियमों में बँधकर ही पत्र लिखना होता है। | निजी पत्रों में क्रमांक नहीं होता एवं आलेखन की विधि भी निर्धारित नहीं होती। |
| 6. |
प्राप्तकर्ता का नाम (Name of Receiver) | इन पत्रों में प्राप्त करने वाले अधिकारी का केवल पद नाम लिखा जाता है। अर्धसरकारी पत्रों में नाम लिखा जाता है। | निजी पत्र में प्राप्तकर्ता का नाम निजी सम्बन्धों के अनुसार लिखा जाता है। |
| 7. |
मौलिकता (Originality) |
सरकारी पत्रों में मौलिकता नहीं होती। | निजी पत्रों में मौलिकता हो भी सकती है और नहीं भी। |
| 8. |
हस्ताक्षर Signature |
इन पत्रों में लेखक अपने हस्ताक्षर (Signature) व पदनाम का उल्लेख करता है। | निजी पत्रों में लेखक केवल अपने हस्ताक्षर करता है। |
| 9. |
टिकट (Stamp) |
सरकारी पत्रों पर सरकारी सेवा वाले डाक टिकट लगाये जाते हैं। | निजी पत्रों की दशा में साधारण डाक टिकट लगाए जाते हैं। |
|
|||||
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
No reviews for this book










