|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- 'सरकारी पत्र' का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर -
बाढ़ से हुई क्षति की दशा में राहत हेतु शासकीय पत्र का नमूना
जिलाधिकारी कार्यालय,
औरैया (उ. प्र. )
प्रेषक,
के. के. वर्मा, आई. ए. एस.
जिलाधिकारी
औरैया (उ. प्र. )
सेवा में,
आयुक्त,
कानपुर मण्डल,
कानपुर।
पत्रांक : जि. का. औ. 296/8/2021 दिनाँक 12 अगस्त, 2021
विषय : बाढ़ से हुई क्षति के लिए राहत के सम्बन्ध में।
महोदय,
मुझे इस पत्र के माध्यम से आपको यह सूचित करते हुए अत्यन्त दुःख का अनुभव हो रहा है कि इस वर्ष यमुना नदी की बाढ़ के भयावह परिणाम हुए हैं तथा इस क्षेत्र में गम्भीर क्षति हुई है। यहाँ पर जान-माल का भयंकर नुकसान हुआ है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मैंने मौका-मुआयना किया है। यहाँ पर दूर-दूर तक बाढ़ग्रस्त क्षेत्र ही दिखायी देता है। गाँव के गाँव उजड़ गये हैं।
बाढ़ की जानकारी मिलते ही राहत कार्यवाही की गयी। विभिन्न स्थानीय सेवा संगठनों ने राहत कार्य में हर सम्भव सहायता की तथा जान-माल को सुरक्षित स्थानों तथा स्कूलों आदि में रखा गया है। बाढ़ के कारण लगभग 15 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा तथा बहुत से लोग मकान आदि ढह जाने के कारण घायल हुए हैं। बहुत से लोगों को स्थानीय शासकीय तथा निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में समुचित स्थान पर सहायता शिविर लगाकर स्थानीय लोगों की मदद की जा रही है।
मेरे तथा यहाँ के स्थानीय संगठनों द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयास तथा दी जाने वाली सहायता यहाँ की बाढ़ग्रस्त आबादी एवं क्षेत्र के लिए अपर्याप्त है। अतः मेरा आपसे यह अनुरोध है कि आप तत्काल बीस लाख रुपये की वित्तीय सहायता बाढ़ राहत कार्य हेतु उपलब्ध करायें ताकि बाढ़ राहत कार्यों में तेजी तथा पर्याप्तता लायी जा सके व गिरे हुए मकानों की मरम्मत व पुनर्निर्माण हेतु धन आवंटित किया जा सके।
आशा है कि आप शीघ्र ही कोई सही कार्यवाही करेंगे।
भवदीय
के. के. वर्मा
जिलाधिकारी
औरैया
|
|||||










