लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- दृष्टि सहायक यन्त्र अथवा सहायक दृश्य सामग्री से आप क्या समझते हैं? इसका महत्व बताइये।

उत्तर -

दृष्टि सहायक यन्त्र अथवा सहायक दृश्य सामग्री
(Visual Aids)

प्रस्तुति की सूचनाओं, कथनों विचारों के प्रभावी सम्प्रेषण के लिए दृश्य सहायक सामग्री जैसे चार्ट, ब्लैकबोर्ड, चित्र, नक्शा, पिक्चर स्लाइड, पारदर्शी स्लाइड, कॉम्पैक्ट डिक्स आदि का महत्वपूर्ण उपयोग होता है। प्रस्तुति में प्रयोग की जा सकने वाली दृश्य सामग्री की एक लम्बी श्रृंखला है, किन्तु वक्ता को प्रस्तुति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त व उपलब्ध सामग्री का पूर्व चयन कर लेना चाहिए।

ये सम्प्रेषण प्रक्रिया के सहायक यन्त्र हैं। प्रस्तुतीकरण इन यन्त्रों के प्रयोग रहित व प्रयोग सहित दोनों प्रकार से सम्भव है, लेकिन यदि इनका प्रयोग करना हो, तो इन यन्त्रों का विषयपरक, सरल व उपयोगी होना आवश्यक है।

महत्व
(Importance)

सामान्यतः प्रस्तुतीकरण में दृष्टि सहायक यन्त्रों का प्रयोग किया जाता है क्योंकि -

1. दृष्टि सहायक यन्त्र वक्ता को सहायता प्रदान करते हैं। ये संदेश महत्वपूर्ण बिन्दुओं को याद कराने में सहायक होते हैं।
2. इन यन्त्रों का प्रयोग करने पर प्रेषित संदेश को समझने में भी आसानी होती है एवं इसे अधिक समय के लिये याद रखा जा सकता है। इसलिए अधिकांश श्रोता इसे पसन्द करते हैं।
3. दृष्टि सहायक यन्त्रों से सम्पूर्ण प्रस्तुतीकरण रुचिकर बन जाता है।
4. दृष्टि सहायक यन्त्रों के प्रयोग से भाषण के मुख्य बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित किया जा सकता है जिससे प्रस्तुतीकरण प्रभावशाली हो जाय।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book