लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- प्रस्तुतीकरण योजना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

प्रस्तुतीकरण योजना
(Presentation Plan)

प्रस्तुतीकरण के बारे में संभवतः सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कदम एक योजना को विस्तार से लिखित रूप में तैयार करना होता है। इस योजना में यह रूपरेखा तय की जाती है कि प्रस्तुतीकरण करने वाला प्रस्तुतीकरण कार्य के आरम्भ, मध्य तथा अन्त में क्या बताना चाहता है। प्रस्तुतीकरण के लिए एक सामान्य योजना निम्नलिखित रूप में तैयार किया जा सकता है

आरम्भ में (In the Beginning) -

(i) परिचयात्मक विचार,
(ii) प्रस्तुतीकरण का कारण बताते हुए उद्देश्य वाक्य,
(iii) प्रस्तुतीकरण की रूपरेखा बनाना,

मध्य में (In the Middle ) -

(i) प्रस्तुतीकरण के प्रमुख भाग को छोटे-छोटे भागों / खण्डों में स्पष्ट रूप से विभाजित करना,
(ii) उदाहरणों के साथ बिन्दुओं को बताना,
(iii) प्रत्येक बिन्दु की समय-सीमा तय करना,

 

( कुछ बिन्दुओं हेतु अधिक समय की आवश्यकता हो सकती है। समय सीमा तय करने में बिन्दुओं के महत्व को ध्यान में रखना चाहिए। )

अन्त में (At the End) -

(i) पूरे प्रस्तुतीकरण का सार तैयार करना,
(ii) यदि आवश्यक हो तो जोर देने के लिए उन बिन्दुओं को संदर्भित करना जो आरम्भ तथा मध्य में हों,
(iii) निष्कर्ष के रूप में अन्तिम व सकारात्मक टीका-टिप्पणी करना।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book