|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- प्रस्तुति के समय घबराहट से उबरने के लिए सुझाव दीजिए।
उत्तर -
(Suggestions to Overcome Nervousness in the Period of Presentation)
व्यावसायिक कार्यकारियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर मौखिक प्रस्तुतीकरण दिया जाता है। प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण देने के लिए आँकड़ों का विश्लेषण तथा आपत्तियों का समाधान शामिल होता है। कोई भी व्यक्ति जन्म से प्रभावशाली वक्ता नहीं हो सकता। सामान्यतया योग्य एवं महत्वपूर्ण श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुतीकरण देने में वक्ता घबरा जाता है। परन्तु वह अपनी घबराहट को दूर करके प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दे सकता है। घबराहट को दूर करने के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए -
1. पूर्वाभ्यास बार-बार करना चाहिए।
2. प्रस्तुतीकरण पर ध्यान देना चाहिए।
3. मानसिक दबाव को कम से कम रखना चाहिए।
4. प्रस्तुतकर्ता को प्रस्तुतीकरण से पूर्व स्वयं को तरोताजा कर लेना चाहिए।
5. प्रस्तुतकर्ता को प्रस्तुतिकरण के दौरान सभी श्रोताओं पर दृष्टि रखनी चाहिए।
6. उसे सामान्य आवाज तथा सामान्य गति से बोलना चाहिए।
7. प्रस्तुतकर्ता को क्षणिक विराम में आवाजरहित गहरी साँस लेनी चाहिए।
|
|||||










