शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 7. कक्षा के लिए परीक्षण पूर्व उपलब्धि परीक्षण पूर्व उपलब्धि
परीक्षण तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर - उपलब्धि परीक्षण तैयार करते समय ध्यान रखने योग्य बातें-
1. उपलब्धि परीक्षण में द्वि-अर्थी एवं भ्रामक प्रश्नों को स्थान नहीं देना
चाहिए।
2. उपलब्धि परीक्षण में प्रश्नों की संख्या पर्याप्त होनी चाहिए तथा प्रश्न
प्रशासन में प्रश्नों की संख्या परीक्षा के वास्तविक प्रश्नों से लगभग दुगुनी
होनी चाहिए।
3. उपलब्धि परीक्षण में ऐसे प्रश्न बनायें जायें जिनसे छात्रों की ज्ञान की
व्यावहारिक क्षमता का मूल्यांकन किया जा सके।
4. उपलब्धि परीक्षण में प्रत्येक प्रश्न स्वतंत्र होना चाहिए। प्रश्न में
प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति परीक्षार्थी को
दुविधा में डाल सकती है।
5. उपलब्धि परीक्षण में प्रश्नों की भाषा सरल, सुबोध, संक्षिप्त एवं स्पष्ट
होनी चाहिए।
6. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा का उचित नामकरण करना चाहिए।
7. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा सम्बन्धी सामान्य निर्देश प्रारम्भ में ही दिये
जाने चाहिए।
8. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा सम्बन्धी विशिष्ट उदाहरण समझा दिये जाने चाहिए।
9. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षार्थियों के उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त स्थान
दिया जाना चाहिए।
10. उपलब्धि परीक्षण में यह उचित रहेगा यदि एक से प्रश्नों को एक ही पृष्ठ पर
रखा जाये।
11. उपलब्धि परीक्षण में प्रश्नों को उचित क्रमांक पर व्यवस्थित किया जाना
चाहिए।
12. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा सम्बन्धी विवरण पुस्तिका सावधानीपूर्वक तैयार
की जानी चाहिए।
13. उपलब्धि परीक्षण में परीक्षा की विश्वसनीयता एवं वैद्यता को बनाये रखने का
प्रयास करना चाहिए।
|