लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 8. पाठ योजना के दोष बताइये।

उत्तर -पाठ योजना के दोष
(Demerits of Lesson Plan)

पाठ-योजना के दोष निम्नलिखित हैं -

1. पाठ योजना शिक्षक द्वारा अपने उपयोग के लिए बनाया गया उपकरण है। इसका उपयोग शिक्षक करता है। शिक्षक इससे प्रशासित नहीं होता।
2. यदि कक्षा में ऐसी परिस्थिति बनती है कि शिक्षक को सम्पूर्ण योजना में परिवर्तन करना है तो वह ऐसा कर सकने के लिए स्वतंत्र है।
3. पाठ योजना का निर्माण शिक्षक की कुछ मान्यताओं पर आधारित है। यह भी सम्भव है कि ये मान्यताएँ पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से सही न हों।
4. यदि पाठ योजना की किसी क्रिया में छात्र अभिरुचि पूर्वेक्षा से अधिक दिखाई दे तो इस क्रिया को निर्धारित समय से लम्बी अवधि तक चलाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में यदि योजना की सामग्री नियत समय पर पूरी नहीं होती तो शेष कार्य आगामी कालांश हेतु छोड़ने के लिए शिक्षक स्वतन्त्र है।
5. यदि योजना में कोई क्रिया छूट गई है और विद्यार्थी उसको सम्मिलित करना चाहते हैं तो शिक्षक को चाहिए कि वह इसका समावेश तत्परता से करें।
6. इतना अवश्य है कि शिक्षक को पाठों के नियोजन में अधिक परिश्रम करना पड़ता है। यह कार्य उसके कार्यभार को देखते हुए एक औपचारिकता बनकर ही रह जाता है।
7. अप्रत्याशित कक्षा संस्थितियों में शिक्षक अपने आपको किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में पाता है।
8. व्यावहारिक रूप में शिक्षक अपने आपको पाठ योजना द्वारा नियंत्रित पाता है।
9. प्रशासक भी यह मानकर चलते हैं कि शिक्षक पाठ योजना का अक्षरक्ष: पालन करें।


7

शिक्षण अधिगम सामग्री

(Teaching Learning Materials)


...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book