शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 5. विज्ञान के एक अच्छे अध्यापक में किन गुणों का होना आवश्यक है?
संक्षेप में बताइए।
अथवा
एक अच्छे शिक्षक की विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
उत्तम भौतिक विज्ञान शिक्षक के गुणों का वर्णन कीजिए।
अथवा अच्छे विज्ञान शिक्षक के गुण क्या हैं?
अथवा
एक उत्तम विज्ञान शिक्षक के क्या गुण हैं?
उत्तर-एक अच्छे विज्ञान शिक्षक के गुण
(Quality of good Science Teacher)
शिक्षा की प्रक्रिया तथा समाज में शिक्षक का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण स्थान तथा
भूमिका होती है। वह समाज को नयी दिशा प्रदान करने वाला उसमें चेतना तथा
परिवर्तन करने वाला होता है। डॉ. राधाकृष्णन के अनुसार, "समाज में अध्यापक का
स्थान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। वह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी की बौद्धिक
परम्पराओं और तकनीकी कौशल सौंपने की प्रक्रिया का केन्द्रीय बिन्दु है और
सभ्यता के दीपक को प्रज्वलित रखने में सहायक होता है। वह केवल व्यक्तियों का ही
मार्गदर्शन नहीं करता बल्कि राष्ट्र के भाग्य को भी दिशा प्रदान करता है। अत:
अध्यापक को समाज के प्रति अपने विशिष्ट उत्तरदायित्व को समझना चाहिए।"
चूँकि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का महत्त्वपूर्ण घटक है वह बालक के
व्यक्तित्व का विकास करने वाला तथा उसके जीवन को दिशा देने का कार्य करता है।
अत: उसका समाज में तथा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक उत्तरदायित्व है। शिक्षक
का सर्वगुण सम्पन्न होना आवश्यक है तभी वह अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन उचित
प्रकार से कर सकता है। एक प्रभावी विज्ञान शिक्षक के गुणों को निम्न प्रकार से
सूचीबद्ध किया जा सकता है-
(1) एक शिक्षक को व्यक्तिगत रूप से विवेकशील बालकों से स्नेह रखने वाला हंसमुख,
स्वभाव से निर्मल, उत्तम चरित्र, विनम्र एवं कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाला
होना चाहिए।
(2) विज्ञान शिक्षक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता विज्ञान विषय से परास्नातक तथा
शिक्षकप्रशिक्षण का पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए।
(3) विज्ञान शिक्षक के लिए आवश्यक है कि उसे शिक्षण की नित्य नूतन पद्धतियों
एवं तकनीकों का ज्ञान होना आवश्यक है।
(4) शिक्षक के लिए बाल मनोविज्ञान का ज्ञाता होना चाहिए विज्ञान जैसे जटिल एवं
महत्त्वपूर्ण विषय के शिक्षक को इसका ज्ञान होना और भी आवश्यक है।
(5) शिक्षक की सबसे पहले शर्त उसे अपने विषय का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए इसके
अभाव में न तो वह अपने दायित्व के साथ न्याय कर पायेगा और न ही बच्चों के
भविष्य के साथ।
(6) विज्ञान शिक्षक को मूल्यांकन की प्रविधियों का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
साथ ही उसमें मूल्यांकन की प्रविधियों का सही विधि से प्रशासित करने की योग्यता
भी होनी चाहिए।
(7) विज्ञान के शिक्षक को शिक्षण के दौरान विषय से सम्बन्धित उपकरणों का प्रयोग
करते तथा स्थानीय संसाधनों से स्व-रचित उपकरणों के निर्माण का ज्ञान होना भी
आवश्यक है। साथ ही श्यामपट पर उपकरणों का चित्रांकन करने के कौशल का ज्ञान
आवश्यक है।
(8) विज्ञान शिक्षक के लिए यह आवश्यक है कि विद्यालय की प्रयोगशाला कार्यशाला
तथा प्रयोग सम्बन्धी उपकरणों, सामान मशीनों इत्यादि प्रयोग का ज्ञान होना
आवश्यक है।
(9) विशिष्ट बालकों के शिक्षण अवकाश के समय का सदुपयोग, शैक्षिक भ्रमण सम्बन्धी
योजना का निर्माण एवं सफल क्रियान्वयन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद का
आयोजन करने में छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की योग्यता एवं
क्षमता होनी चाहिए।
***