लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 3. हस्तपुस्तिका एवं कार्य पुस्तक में अन्तर बताइए।
उत्तर -हस्त पुस्तिका एवं कार्य पुस्तक में अन्तर

हस्तपुस्तिका    -   कार्य पुस्तक
1. हस्तपुस्तिका से अभिप्राय अध्यापकों के द्वारा उपयोग हेतु हर समय तैयार उन
पुस्तिकाओं से है जिनके माध्यम से वह अपने विषय-विशेष के शिक्षण-अधिगम उद्देश्यों की समुचित उपलब्धि हेतु पाठ्य तथा सह-पाठ्य क्रियाओं का वांछित नियोजन, संगठन, क्रियान्वयन तथा मूल्यांकन करने में अपेक्षित सफलता प्राप्त
करता है।
 
1. कार्य पुस्तक से अभिप्राय उन पुस्तिकों या नोटबुकों से है जिन्हें विद्यार्थियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से अपने स्वयं द्वारा किए जाने वाले उन कार्यों या क्रियाकलापों के सम्पादन हेतु प्रयोग में लाया जाता है जिनके माध्यम से तथ्यों, सिद्धान्तों तथा प्रक्रियाओं को भली-भांति  समझने तथा प्रयोग में लाने में यथोचित मदद मिलती है।

2. हस्त-पुस्तक के अध्यापक द्वारा कक्षा तथा कक्षाओं के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम को अंकित किया जाता है जिसका वह शिक्षण करता है।

2. कार्य पुस्तक में छात्र द्वारा कक्षा तथा कक्षाओं  में जो कुछ भी सिखाया जाता है उससे सम्बन्धित अभ्यास हेतु पाठ्य वस्तु का अंकन करना है जो शिक्षक द्वारा निर्देशित किया जाता है।

3. हस्तपुस्तक में शिक्षक पूर्ण सत्र के पाठ्यवस्तु को चरणबद्ध तरीके से पूर्णक से हेतु पूर्व नियोजन करता है।

3. कार्य पुस्तक में पाठ क्रमानुसार पहले से ही पाठ्यवस्तु के अभ्यास हेतु पूर्व नियोजित रहता है जिसे छात्र शिक्षणोपरान्त पूर्ण करता है।

4. हस्तपुस्तिका शिक्षक के लिए आवश्यक एवं सहायक होती है।

4. कार्य पुस्तक छात्र के लिए आवश्यक एवं सहायक होती है।

5. हस्तपुस्तिका शिक्षक के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है।

5. कार्य पुस्तक छात्र के लिए अभ्यास एवं दिशा निर्देशन करती है।

6. हस्तपुस्तिका में विषय वस्तु के शिक्षण का कक्षावार उल्लेख रहता है।

6. कार्य पुस्तक में प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विषय वस्तु का उल्लेख होता है।
7. हस्तपुस्तिका के द्वारा शिक्षक को शिक्षण अनुभव ग्रहण करने, विषय वस्तु के तथ्यों, सिद्धान्तों एवं प्रक्रियाओं को उचित ढंग से अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है।
7. कार्य पुस्तक द्वारा छात्र को अधिगम अनुभव ग्रहण करने विषय वस्तु के तथ्यों, सिद्धान्तों एवं प्रक्रियाओं को उचित ढंग से बोध करने का अवसर प्राप्त होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book