शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 2. NEP 1986 में विज्ञान विषय सम्बन्धी बिन्दुओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर - विज्ञान शिक्षा - विज्ञान शिक्षा को सुदृढ़ किया जायेगा, ताकि बच्चों
में जिज्ञासा की भावना, सृजनात्मकता, वस्तुगतता, प्रश्न करने का साहस और
सौन्दर्य बोध जैसी योग्यताएँ और मूल्य विकसित हो सके। विज्ञान शिक्षा के
कार्यक्रमों को इस प्रकार बनाया जायेगा कि उनमें विद्यार्थियों में समस्याओं को
सुलझाने और निर्णन करने की योग्यताएँ उत्पन्न हो सके और वे स्वास्थ्य कृषि
उद्योग तथा जीवन के अन्य पहलुओं के साथ विज्ञान के सम्बन्ध को समझ सके। जो लोग
अब तक औपचारिक शिक्षा के दायरे के बाहर रहे हैं। उन तक विज्ञान की शिक्षा को
पहुँचाने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
|