|
इतिहास >> ईजी नोट्स-2019 बी. ए. प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र ईजी नोट्स-2019 बी. ए. प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास प्रथम प्रश्नपत्रईजी नोट्स
|
|
||||||
बी. ए. प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 3. बृहद्रथ किस राजवंश का शासक था और इसके विषय में आप क्या जानते हैं
?
उत्तर - अशोक की मृत्यु के पश्चात् मौर्य वंश का इतिहास अंधकारपूर्ण है।
ब्राह्मण, बौद्ध तथा जैन ग्रन्थों में परवर्ती मौर्य शासकों के विषय में
परस्पर विरोधी विचार मिलते हैं। पुराण अशोक के पश्चात् शासन करने वाले या 10
राजाओं के नाम गिनाते हैं जो निम्नांकित हैं -
1. कुणाल,
2. बन्धुपालित (कुणाल का पुत्र),
3. इन्द्रपालित (बन्धुपालित का भाई),
4. दशोन (बन्धुपालित का पौत्र),
5. दशरथ (अशोक का पुत्र),
6. सम्प्रति (दशरथ का पुत्र),
7. शालिशूक,
8. देवधर्मन्,
9. शतधनुष (देवधर्मन का पुत्र),
10. बृहद्रथ।
उपर्युक्त क्रम से यह ज्ञात होता है कि बृहद्रथ अन्तिम परवर्ती मौर्य राजा
था। सभी पुराण बृहद्रथ को ही मौर्य वंश का अन्तिम शासक मानते हैं। इसकी
पुष्टि बाणभट्ट के हर्षचरित से भी हो जाती है उसे 'प्रज्ञादुर्बल'
(बुद्धिहीन) शासक कहा गया है। उसके सेनापति पुष्यमित्र ने 184 ईसा पूर्व के
लगभग जब बृहद्रथ अपनी सेना का निरीक्षण कर रहा था, तब धोखे से हत्या कर दी।
बृहद्रथ की मृत्यु के साथ ही मौर्य वंश का अन्त हुआ।
|
|||||











