लोगों की राय

बी ए - एम ए >> चित्रलेखा

चित्रलेखा

भगवती चरण वर्मा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :128
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 19
आईएसबीएन :978812671766

Like this Hindi book 0

बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक

प्रश्न- सामाजिक जीवन में शिक्षा के क्या कार्य हैं?
उत्तर-
सामाजिक जीवन में शिक्षा के कार्य
प्रत्येक समाज अथवा राज्य शिक्षा की व्यवस्था व्यक्ति, समाज और राष्ट्र सभी के उत्थान की दृष्टि से करता है। यूँ, सामाजिक दृष्टि से शिक्षा के दो ही कार्य हैं - सामाजिक नियंत्रण और सामाजिक परिवर्तन। परन्तु इन दो कार्यों को करने के लिए उसे अनेक कार्य करने होते हैं। उन सब कार्यों को हम निम्नलिखित रूप से संजो-पिरो सकते हैं-
1. समाज के प्रत्येक व्यक्ति का शारीरिक विकास, इन्द्रिय प्रशिक्षण और जन्मजात शक्तियों का विकास एवं उदात्तीकरण करना।
2. समाज के व्यक्तियों को समाज की भाषा का ज्ञान कराना और उन्हें समाज के ज्ञान-विज्ञान से परिचित कराना।
3. समाज के व्यक्तियों का समाजीकरण करना, सामाजिक नियन्त्रण करना और सामाजिक परिवर्तन करना।
4. समाज की संस्कृति का संरक्षण करना और उसमें देशकाल के अनुसार विकास करना।
5. समाज के व्यक्तियों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना और उनका नैतिक एवं चारित्रिक विकास करना।
6. समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु विशेषज्ञों का निर्माण करना।
7. समाज के व्यक्तियों को राज्य की शासन प्रणाली से परिचित कराना और उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बनाना।
8. समाज के व्यक्तियों को सामाजिक लक्ष्यों से परिचित कराना और उनकी प्राप्ति की ओर अग्रसर करना।
9. समाज के व्यक्तियों को धर्म-दर्शन का ज्ञान कराना और उनमें आध्यात्मिक चेतना का विकास करना।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book