लोगों की राय

बी ए - एम ए >> चित्रलेखा

चित्रलेखा

भगवती चरण वर्मा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :128
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 19
आईएसबीएन :978812671766

Like this Hindi book 0

बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक

प्रश्न- उद्देश्य और लक्ष्य में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
उद्देश्य और लक्ष्यों में अन्तर
सामान्यतः लोग उद्देश्य और लक्ष्य में भेद नहीं करते और इन्हें पर्यायवाची शब्द के रूप में प्रयोग करते हैं, परन्तु इनमें पूर्ण और अंश का सम्बन्ध है। उद्देश्य आदर्श स्थिति की ओर संकेत करता है, ऐसी आदर्श स्थिति जिसे सीमा में नहीं बांधा जा सकता। इसके विपरीत लक्ष्य की सीमा निश्चित होती है, वह अपने में प्राप्य होता है। प्रायः किसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अनेक लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं और इन लक्ष्यों की प्राप्ति करते हुए उद्देश्य प्राप्ति की ओर बढ़ा जाता है। शिक्षा के सन्दर्भ में भी उद्देश्य और लक्ष्य में यही अन्तर होता है। उदाहरण के लिए बच्चों को भाषा का ज्ञान कराना शिक्षा का एक उद्देश्य है और इस भाषा ज्ञान के लिए वर्णों का ज्ञान एवं शुद्ध वाक्य रचना करने का अभ्यास आदि यथा उद्देश्य की प्राप्ति हेतु निर्धारित कुछ लक्ष्य हैं। यदि ध्यानपूर्वक देखा जाये तो उपर्युक्त लक्ष्यों को तो प्राप्त किया जा सकता है
परन्तु हम यह कभी नहीं कह सकते कि किसी को भाषा का पूर्ण ज्ञान हो गया है। मनुष्य का एक नया, अनेक जीवनों में भी भाषा का पूर्ण ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। उद्देश्य और लक्ष्य में यही मूलभूत अन्तर होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book