बी ए - एम ए >> चित्रलेखा चित्रलेखाभगवती चरण वर्मा
|
|
बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक
प्रश्न- ज्ञान के अर्थ तथा उसकी अवधारणा की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
ज्ञान : अर्थ तथा अवधारणा
ज्ञान इस शब्द का प्रयोग विभिन्न रूपों या अर्थों में किया जाता है। शेफ्लर के अनुसार, ज्ञान को तीन रीतियों में विभाजित किया गया है जो कि (1) मनोवैज्ञानिक विश्वास समर्थित ज्ञान, (2) प्राविधिक ज्ञान, (3) जानकारी। ज्ञान को एक मनोवैज्ञानिक धारणा या विश्वास की अभिव्यक्ति माना जाता है। उदाहरण देखें तो जैसे कि कोई कह सकता है, "मैं जानता था कि आँधी आएगी और वह आई।' वहीं पर दूसरे प्रकार का ज्ञान प्राविधिक है जिसे अंग्रेजी भाषा में “Know how” या किसी कार्य को करने की योग्यता कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो मैं कार चलाना जानता हूँ या फिर मुझे तैरना आता है आदि। इस प्रकार की योग्यता का होना प्राविधिक ज्ञान कहलाता है। वहीं तीसरे प्रकार का ज्ञान जानकारी कहलाता है जैसे कि नई दिल्ली, भारत की राजधानी है।
ज्ञान के प्रकार - ज्ञान को जिस भी रूप में प्राप्त किया जाता है उसे मुख्य रूप से दो तरीकों में विभाजित किया जा सकता है
(1) प्रागनुभव ज्ञान - जिस आधार पर साध्यों के सत्य होने की जाँच की जाती है उसे प्रागनुभव ज्ञान तथा अनुभवाश्रित ज्ञान कहा जाता है। ज्ञान जो अनुभव से स्वतन्त्र अनुभव निरपेक्ष रूप में प्राप्त किया जा सकता है प्रागनुभव ज्ञान कहलाता है। इसके ठीक विपरीत कोई साध्य जिसे अनुभव के आधार पर जाना जा सकता है अनुभवाश्रित साध्य कहा जाता है। उदाहरण के लिए 5 + 7 = 12 एक प्रागनुभव साध्य है। इसकी सत्यता के लिए किसी भी अनुभव की आवश्यकता नहीं होती। वहीं अगर हम दूसरी ओर ये कहा जाए कि बाहर हवा तेज चल रही है तो इसकी सत्यता को सिद्ध करने के लिए हमें बाहर जाकर यह देखना पडेगा कि क्या वास्तव में ऐसा है अथवा नहीं। अतः हम कह सकते हैं कि यदि किसी साध्य की सत्यता को मात्र साध्य के विश्लेषण के आधार पर सिद्ध करें तो यह प्रागनुभव साध्य होंगे।
(2) अनुभवाश्रित ज्ञान - अनुभवाश्रित ज्ञान अनुभव के आधार पर होता है और इस प्रकार ज्ञान प्राप्ति के रूप को वैज्ञानिक विधि कहते हैं। इसका बल अपनाई गई प्रक्रियाओं की शुद्धता पर निर्भर होता है। ऐसे में तथ्यात्मक जानकारी सम्मिलित होती है जिसकी सत्यता अथवा असत्यता का निर्धारण मात्र अनुभव के आधार पर होता है।
|