लोगों की राय

बी ए - एम ए >> चित्रलेखा

चित्रलेखा

भगवती चरण वर्मा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :128
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 19
आईएसबीएन :978812671766

Like this Hindi book 0

बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक

प्रश्न- केन्द्रीय व राज्यीय विश्वविद्यालयों को उनके संगठन के अनुसार कितने वर्गों में विभाजित किया गया है?
अथवा
विश्वविद्यालय को कितने वर्गों में विभाजित किया जा सकता है?
उत्तर-
इन्हें निम्नलिखित तीन वर्गों में विभाजित किया गया है -
(i) सम्बन्धीय विश्वविद्यालय (Affiliating University) - यह विश्वविद्यालय विस्तृत स्तरीय होता है और इससे सम्बन्धित विश्वविद्यालय दूर-दूर तक फैले रहते हैं। विश्वविद्यालय सम्बन्धीकरण के नियमों का निर्माण करता है और उन्हीं के आधार पर ही सम्बन्धीय कॉलेजों का निरीक्षण करता है। प्रत्येक सम्बन्धीय कॉलेज विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हैं। विश्वविद्यालय सम्बन्धीय कॉलेजो पर नियन्त्रण 1904 के भारतीय विश्वविद्यालय कानून के अनुसार करते हैं। यहाँ पर हम संक्षेप मे एस ए मुकर्जी द्वारा उद्धृत सरकारी रिपोर्ट का अंश देंगे, जो कि निम्न प्रकार है-
"एक भारतीय विश्वविद्यालय अपने अधीनस्थ कॉलेजों का निरीक्षण करता है और उनसे सम्बन्ध स्थापित करता है, पाठयक्रम स्थिर करता है, परीक्षाएँ चलाता है तथा डिग्री प्रदान करता है। वह अपने क्षेत्र में स्थित किसी भी कॉलेज को मान्यता प्रदान करता है। इन कॉलेजों को यह स्वतः नहीं चलाता है लेकिन सम्बन्धीकरण की शर्तों का निर्धारण करता है। जिनका पालन कॉलेज को करना पडता है। निरीक्षण द्वारा विश्वविद्यालय जाँच करता है कि सम्बन्धित कॉलेज शर्तों का यथोचित पालन करते हैं या नहीं।'
हमारे देश में प्रमुख सम्बन्धीय कॉलेज निम्नलिखित स्थानों पर हैं - दिल्ली, आगरा, कानपुर, मेरठ, कोलकाता, आन्ध्र, बिहार, गोहाटी, जम्मू, गोरखपुर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मैसूर, मराठवाडा, नागपुर, ओमस्मानिया, पूना, पंजाब, सागर एवं राजस्थान आदि।
(ii) एकात्मक विश्वविद्यालय (Unitary University) - इसका क्षेत्र एक केन्द्र तक ही सीमित होता है। ये स्वतः सम्पूर्ण अध्ययन कार्य का आयोजन करते हैं। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि एकात्मक विश्वविद्यालय अध्यापक, प्रकाशन एवं प्रबन्ध का संचालन स्वयं करते हैं। हमारे देश में ये विश्वविद्यालय निम्नलिखित स्थानों पर हैं - इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ, पटना, अन्नमलाय, जादाबपुर, बड़ौदा, रुड़की, कुरुक्षेत्र एवं आनन्द आदि।
(iii) संघात्मक विश्वविद्यालय (Federal University) - इस विश्वविद्यालय का क्षेत्र एक केन्द्र में रहता है और उसके अधीन कॉलेज भी उसके पास रहते हैं। अतः अधीन कॉलेज को स्वतन्त्रता का और स्वायत्तता का त्याग करना पड़ता है। ये विश्वविद्यालय निम्नलिखित स्थानों पर हैं- मुम्बई, केरल, जबलपुर एवं त्रिवेन्द्रम आदि।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book