बी ए - एम ए >> चित्रलेखा चित्रलेखाभगवती चरण वर्मा
|
|
बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक
प्रश्न- भारत में कितने प्रकार के विश्वविद्यालय हैं?
उत्तर-
भारत में विश्वविद्यालयों के प्रकार
(Types of Universities in India)
भारत में निम्नलिखित तीन प्रकार के विश्वविद्यालय पाये जाते हैं
1. केन्द्रीय विश्वविद्यालय (Central Universities) - इस प्रकार के विश्वविद्यालयों के प्रबन्ध और व्यय का उत्तरदायित्व केन्द्र सरकार पर होता है, क्योंकि ये विश्वविद्यालय केन्द्र शासित होते हैं। भारत में ऐसे 10 विश्वविद्यालय हैं।
2. राज्य विश्वविद्यालय (State Universities) - इस प्रकार के विश्वविद्यालयों के प्रबन्ध और व्यय का उत्तरदायित्व राज्य सरकार पर होता है. क्योंकि ये विश्वविद्यालय राज्य शासित होते हैं। उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या 26 है।
3. माने जाने वाले विश्वविद्यालय (Deemed Universities) - भारत में इस प्रकार की संस्थाओं की स्थापना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम की धारा 3 के अन्तर्गत की गई है। वर्तमान समय तक इनकी संख्या 28 हो चुकी है तथा 89 डिलोमा प्रदान करने वाली संस्थाएं भी हैं।
|