बी ए - एम ए >> चित्रलेखा चित्रलेखाभगवती चरण वर्मा
|
|
बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक
प्रश्न- प्राथमिक शिक्षा की प्रमुख समस्याओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
अथवा
प्रशासन से सम्बन्धित प्राथमिक शिक्षा की समस्या बताइए।
उत्तर-
हमारे देश को स्वतंन्त्रता मिलने पर सबसे पहले हमने अपनी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया। शिक्षा को सुधारने के लिए उसका पुनर्मूल्यांकन करना आवश्यक समझा गया तथा पुनर्मूल्यांकन के समय उन्हीं कारणों से सामना हुआ जिनके कारण हमारा देश लम्बे समय तक अशिक्षित रहा था।
प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता है-
प्रशासन की समस्या -
प्राथमिक शिक्षा के प्रसार में केन्द्र तथा राज्यों की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। इन दोनों के मध्य अच्छे सम्बन्धों का अवसर अभाव पाया जाता है। इसके फलस्वरूप शिक्षा के लिए उत्तरदायी प्रशासनिक अधिकारी विद्यालयों की पूर्णरूप से देखभाल नहीं करते हैं। अनेक अधिकारियों में अपने कार्यों को दूसरे विभाग व अधिकारियों पर थोपने की प्रवृत्ति पाई जाती है। अमेरिका की प्राथमिक शिक्षा का अध्ययन करने पर पाया गया है कि प्राथमिक शिक्षा का दायित्व स्थानीय प्रशासन का होता है जो जन समुदाय के सहयोग से शिक्षा का संचालन करता है। इसी प्रकार इंगलैण्ड में स्थानीय शिक्षा प्राधिकरण, प्राथमिक का दायित्व रहता है। राज्य तथा केन्द्र सरकार आर्थिक सहायता के अलावा अन्य किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करते हैं। हमारे देश में प्रशासन में इस प्रकार की स्पष्टता तथा कार्यकुशलता का अभाव है। इस सम्बन्ध में बलवन्तराय कमेटी के सुझाव इस प्रकार हैं-
1. राज्य की शिक्षा नीति देश की आवश्यकताओं के अनुसार निर्धारित होनी चाहिये।
2. प्राथमिक शिक्षा के विकास के लिए सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिनिधियों की एक परिषद् का निर्माण हो जो इसका समान विकास करे।
3. प्रत्येक विद्यालय के द्वारा आसानी से प्राप्त किये जा सकने वाले मापदण्ड तथा न्यूनतम सीमायें तय किये जाने चाहिये। ये कार्य राज्य सरकार के द्वारा हो।
4. प्रत्येक राज्य को अनिवार्य शिक्षा को लागू करने के लिए प्रभावशाली प्रशासन का गठन करना चाहिये जो इस सम्बन्ध में प्रत्येक उपलब्ध साधनों का लाभ उठा सकें।
5. शिक्षा के लिए धन की आवश्यकता रहती है। राज्य को धन का प्रबन्ध करना चाहिये जिससे शिक्षा का अच्छा प्रबन्ध हो सके।
6. प्राथमिक शिक्षा की सफलता प्रशासक तथा निरीक्षकों पर निर्भर होती है। इस काम के लिए व्यक्तियों को ठीक ढंग से चुना जाये।।
|