लोगों की राय

बी ए - एम ए >> चित्रलेखा

चित्रलेखा

भगवती चरण वर्मा

प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :128
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 19
आईएसबीएन :978812671766

Like this Hindi book 0

बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक

प्रश्न- डाल्टन पद्धति के गुणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
डाल्टन पद्धति के गुण
(Merits of Dalton Method)
डाल्टन पद्धति के प्रमुख गुण या विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
1. इस पद्धति में कुशाग्र बुद्धि, मन्दबुद्धि तथा सामान्य बुद्धि वाले सभी छात्र लाभ उठाते हैं, क्योंकि वे अपनी गति से प्रगति करने का अवसर प्राप्त करते हैं।
2. प्रत्येक छात्र के ऊपर उसकी प्रगति का उत्तरदायित्व रहता है। अतः वे कठिन परिश्रम करने को अपने-आप बाध्य होते हैं।
3. इस पद्धति में कार्य के लिए एक विद्यार्थी को दूसरे विद्यार्थियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। यदि कोई विद्यार्थी एक दिन विद्यालय नहीं आता तो दूसरे दिन वह स्वयं ही अपने कार्य को करने का पूरा प्रयास करता है।
4. इस पद्धति में विद्यार्थी अपनी अच्छानुसार विधियों का उपयोग करने तथा इच्छा के विषयों को पढने में स्वतन्त्र रहता है।
5. इस पद्धति में विद्यार्थी दिए हुए कार्य की पूर्ति के लिए विभिन्न पाठ्य-पुस्तक, सहायक पुस्तक, सन्दर्भ पुस्तक तथा अन्य साधनों की सहायता लेता है। इससे उन्हें एक तो इन पुस्तकों का उचित प्रयोग आ जाता है तथा दूसरे, स्वयं ज्ञान संचय करने के कारण वह उसे शीघ्र ग्रहण भी होता है। इससे उनके अन्दर पुस्तक पढने की आदत बन जाती है।
6. डाल्टन पद्धति में अधिकांश विद्यार्थी सम्पूर्ण शिक्षण सामग्री की उपलब्धता के कारण प्रयोगशाला में ही अध्ययन करते हैं, जिससे गृहकार्य की अनिवार्यता समाप्त हो जाती है।
7. इस पद्धति के अनुसार परीक्षा का प्रश्न नहीं उठता है। उसमें जो समय या धन व्यय होता है, उसकी बचत हो जाती है। परीक्षा के जो दोष हैं, विद्यार्थी उनसे बच जाते हैं।
8. इस पद्धति में बालक अपनी योग्यतानुसार जिस प्रयोगशाला में चाहता है उसमें अध्ययन करता है। इस प्रकार बालक को स्वतंत्र वातावरण में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होता है।
9. अध्यापक का एक मित्र एवं मार्गदर्शक की भूमिका के कारण शिक्षक और विद्यार्थी के सम्बन्ध बहुत अच्छे होते हैं।
10. इस पद्धति में शिक्षक को छात्रों की व्यक्तिगत प्रगति का स्पष्ट ज्ञान रहता है।
11. विद्यालय के अनुशासन की समस्या हल हो जाती है। विद्यालय का वातावरण यथेष्ट रूप से प्रजातान्त्रिक हो जाता है।
12. आपस में विचार-विमर्श करने वे एक-दूसरे की समस्या हल करने का अवसर प्राप्त होने के कारण पारस्परिक सहयोग एवं सहायता की भावना का विकास होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book