बी ए - एम ए >> चित्रलेखा चित्रलेखाभगवती चरण वर्मा
|
|
बी.ए.-II, हिन्दी साहित्य प्रश्नपत्र-II के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार पाठ्य-पुस्तक
प्रश्न- मूल्य कितने प्रकार के होते हैं?
अथवा
जीवन मूल्यों का वर्गीकरण।
अथवा
मूल्यों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर-
मूल्यों के प्रकार
(Types of Values)
जीवन मूल्यों को निम्नलिखित शीर्षक के अन्तर्गत विभक्त किया जा सकता है -
1. शैक्षिक मूल्य (Educational Values) - शैक्षिक मूल्यों का कार्य शिक्षा में उपयोगिता, अभिप्राय तथा उपयुक्तता का निरूपण करना है। जो शिक्षक एवं छात्र को उपर्युक्त अभिवृद्धि के लिए अध्ययन कार्य में सलग्न हेतु प्रेरणा प्रदान करती है। इन मूल्यों के अन्तर्गत निम्नलिखित बातों को शामिल किया जाता है -
(i) स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना
(ii) शिक्षा में निष्ठा एवं नियमितता
(iii) व्यवसाय के प्रति लगन एवं निष्ठा
(v) मूल्यांकन में निष्पक्षता एवं वस्तुनिष्ठता
(iv) मौलिकता के प्रति सद्भाव
(vi) छात्रों की सृजन शक्ति का पोषण आदि।
2. सामाजिक एवं राजनैतिक मूल्य (Social and Political Values) - इन मूल्यों का सर्वाधिक महत्व किसी देश या समाज की सामाजिक एवं राजनैतिक प्रणाली के प्रशिक्षण, परिष्कार एवं संवर्धन के लिए है। व्यक्ति समाज की एक अन्य इकाई है। व्यक्ति और समाज आपस में एक-दूसरे के अक्षुण्ण रहते हैं। सामाजिक मूल्यों की संरचना में व्यक्तियों के नैतिक मूल्यों का सम्बन्ध होता है। अतः सामाजिक मूल्यों एवं नीति में बहुत ही नाम मात्र का अन्तर होता है। इन मूल्यों के अन्तर्गत नागरिकता, सामाजिक दायित्व, मानवतावाद, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक संवेदनशीलता आदि समाहित हैं।
3. नैतिक मूल्य (Moral Values) - इसके अन्तर्गत त्याग, निष्ठा, ईमानदारी, दया, करुणा, नम्रता एवं उत्तरदायित्व की भावना आदि शामिल होती है। ये कभी-कभी देश, काल एवं अन्य परिस्थितियों में विवादास्पद हो जाते हैं।
4. वैश्विक मूल्य (Global Values) - जिन मूल्यों का सम्बन्ध सम्पूर्ण विश्व की प्रगति एवं भलाई से होता है। वे वैश्विक मूल्य कहलाते हैं। ये मूल्य किसी जाति, समूह या देश विशा से सम्बन्धित नहीं होते हैं। इन मूल्यों में समस्त स्वतंत्रता के लिए न्याय एवं अवसर की समानता, सभी की दासताओं का उन्मूलन आदि मूल्यों का समावेश किया जा सकता है।
5. सांस्कृतिक मूल्य (Cultural Value) - इन मूल्यों के अन्तर्गत उन सभी मूल्यों को शामिल किया जाता है जो सास्कृतिक विरासत की अखंडता को बनाये रखने में तथा उसके विकास के द्वारा राष्ट्र में सांस्कृतिक एकता का वातावरण बनाये रखने में सहायता प्रदान करते हैं।
6. वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temper) - यह जीवन मूल्य अनेकों भ्रान्तियों एवं अन्धविश्वासों को दूर करके सद्विवेक बुद्धि जागृत करता है तथा मनुष्य में अनास्था तथा अनात्मवाद को जन्म देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके अन्तर्गत ज्ञान के प्रति उत्सुकता, तथ्यपरकता, सृजनात्मक सोच एवं वस्तुनिष्ठा आदि को समाहित किया गया है।
7. पर्यावरणीय मूल्य (Environmental Values) - इन मूल्यों के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों के प्रति सरोकार, पर्यावरण की शुद्धि के प्रति जागरूकता एवं वृक्षों की रक्षा आदि को शामिल किया जाता है।
|