संवल/sanval
लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संवल  : पुं० [सम्+वल् (संवरण करना)+क]=संवल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवलन  : पुं० [सं० सम्+वलन] [वि० संवलित] १. किसी ओर घुमाना या मोड़ना। २. मिलाना। मिश्रण। ३. मेल। ४. मिलावट। मिश्रण। ५. ऐसी व्यवस्था करना कि आवश्यकता के अनुसार घटाया-बढाया जा सके। (कंडीशनिंग) जैसे—वायु-संवलन। ६. बल दिखाने के लिए मुठ-भेड़ करना। (भिड़ंना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँवलाना  : अ० [हिं० साँवला] रंग का साँवला पड़ना या होना। उदा०—लड़की का चेहरा और ज्यादा साँवला गया।—सआदत हसन मन्टो। स० साँवला करना। जैसे—धूप ने उसका रंग सँवला कर दिया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संवलित  : भू० कृ० [सम्√बल् (पकड़ना)+क्त] १. जिसका संकलन हुआ हो या किया हो। २. किसी के साथ मिला हुआ। युक्त। सहित। ३. घिरा या घेरा हुआ। ४. जो शत्रु से भिड़ या लड़ गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ