शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					नीला					 :
				 | 
				
					वि० [सं० नील] [स्त्री० नीली] आकाश या नील की तरह के रंग का। नील वर्ण का। आसमानी। (ब्ल्यू) विशेष–राजस्थान में प्रायः हरा (रंग) ही नीला कहलाता है। मुहा०–(किसी को नीला करना)=मारते मारते शरीर पर नीले दाग डालना। बहुत मार मारना। चेहरा नीला पड़ना=भय आदि के कारण चेहरे का रंग उतर जाना। चेहरा या हाथ पैर नीले पड़ना=चेहरे या शरीर का रंग इस प्रकार बदल जाना कि मानों शरीर में रक्त ही न रह गया हो। पुं० १. इंद्र नील मणि। २. नीलम। ३. एक प्रकार का कबूतर। स्त्री० १. नीली मक्खी। २. नीली पुनर्नवा। ३. नील का पौधा। ४. एक प्रकार की लता। ५. एक प्राचीन नदी। ६. संगीत में एक प्रकार की रागिनी जो मल्लार राग की भार्या कही गई है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीला थोथा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० नील तुत्थ] ताँबे की एक उपधातु जो कृत्रिम और खनिज दो प्रकार की होती है। तूतिया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाक्ष					 :
				 | 
				
					वि० [नील-अक्षि, ब० स०] नीली आँखोंवाला। जिसकी आँखें नीले रंग की हों। पुं० राजहंस।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांग					 :
				 | 
				
					वि० [नील-अंग, ब० स०] जिसके अंग नीले रंग के हों। नीले अंगोंवाला। पुं० सारस (पक्षी)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाचल					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-अंचल, कर्म० स०] १. नील गिरि पर्वत। २. जगन्नाथ पुरी के पास की एक छोटी पहाड़ी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांजन					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-अंजन, कर्म० स०] १. नीला सुरमा। २. तूतिया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांजना					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नील√अंज् (मिलाना)+णिच्+ल्यु–अन, टाप्] १. बिजली। नीलांजनी। २. काली कपास।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांजनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नीलांजन+ङीष्]=नीलांजना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांजसा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] १. बिजली। विद्युत। २. एक अप्सरा का नाम। ३. एक प्राचीन नदी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाणी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० नीला=हरा] हरियाली। (डिं०)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांबर					 :
				 | 
				
					वि० [सं० नील-अंबर, ब० स०] नीले कपड़ेवाला। नीला वस्त्र धारण करनेवाला। पुं० १. नीले रंग का कपड़ा। २. बलदेव। ३. शनैश्चर। ४. राक्षस। ५. तालीशपत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांबरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नीलांबर+ङीष्] संगीत में एक प्रकार की रागिनी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलांबुज					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-अंबुज, कर्म० स०] नील कमल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाम					 :
				 | 
				
					पुं० [पुर्त,लेलम् या लेइलम्] १. वस्तुओं की होनेवाली वह सार्वजनिक बिक्री जिसमें सबसे अधिक या बढ़कर दाम लगानेवाले के हाथ वस्तुएँ बेची जाती हैं। २. इस प्रकार की चीजें बेचने की क्रिया, ढंग या भाव। विशेष–हमारे यहां इस प्रकार की विक्रय-प्रथा को ‘प्रतिक्रोश’ कहते थे। मुहा०–(किसी चीज का) नीलाम पर चढ़ना=किसी चीज का ऐसी स्थिति में आना कि उसकी बिक्री नीलाम के रूप में हो। जैसे–अदालत की आज्ञा से उसका मकान नीलाम पर चढ़ा है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलामघर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० नीलाम+घर] वह स्थान जहां चीजें नीलाम की जाती हों।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलामी					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० नीलाम] नीलाम के रूप में बिकनेवाला या बिका हुआ। जैसे–नीलामी घड़ी। स्त्री० दे० ‘नीलाम’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाम्ला					 :
				 | 
				
					स्त्री० [नीला-अम्ला, कर्म० स०] नीली कठसरैया।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाम्लान					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-आम्लान, कर्म० स०] १. एक प्रकार का पौधा जिसमें सु्न्दर फूल लगते हैं। काला कोराठा। २. उक्त पौधे का फूल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलारुण					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-अरुण, कर्म० स०] ऊषा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलालक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० नील-अलक, ब० स०] [स्त्री० नीला लका] नीले या काले बालोंवाला। उदा०–घन नीलालका दामिनी जित ललना वह।–निराला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलालु					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-आलु, कर्म० स०] एक तरह का कंद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलालेप					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] बालों में लगाया जानेवाला खिजाब।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलावती					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नीलवती] एक तरह का चावल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाशी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० नील्√अश् (व्याप्ति)+अण्,+ङीप्] नीला सिंदुवार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाश्म (न्)					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-अश्मन्, कर्म० स०] नीलम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाश्व					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] एक प्राचीन देश।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलासन					 :
				 | 
				
					पुं० [नील-असन, कर्म० स०] १. पियासल का पेड़। २. कामशास्त्र में एक प्रकार का आसन या रतिबंध।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीलाहट					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० नीला+आहट (प्रत्य०)] किसी चीज में दिखाई पड़नेवाली हलके नीले रंग की झलक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |