शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					नीम					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० निंब] छोटी-छोटी पत्तियोंवाला एक प्रसिद्ध पेड़ जिसकी पतली शाखाओं की दतुअन बनती है। इस पेड़ की पत्तियाँ और छाल अनेक प्रकार के कृमियों की नाशक मानी गई हैं। मुहा०–नीम की टहनी हिलाना=उपदंश या गरमी की बीमारी से युक्त होना। विशेष–उक्त रोग के रोगी प्रायः नीम की टहनी से पीड़ित अंग पर हवा करते हैं। इसी से यह मुहावरा बना है। वि० [फा०] १. आधा। अर्द्ध। २. आधे के लगभग या थोड़ा-बहुत। जैसे-नीम पागल, नीम राजी, नीम हकीम। ३. रंग के संबंध में जो साधारण से हलका हो। जैसे–नीम प्याजी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीम-गिर्दा					 :
				 | 
				
					पुं० [?] बढ़इयों का एक उपकरण।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीम-टर					 :
				 | 
				
					वि० [फा० नीम+हिं० टरटर] अर्द्धशिक्षित। (परिहास और व्यंग्य)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीम-रजा					 :
				 | 
				
					वि० [फा० नीम+अ० रजा] जो किसी काम या बात के लिए आधा अर्थात् थोड़ा बहुत राजी या सहमत हो गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमच					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० नदी+मच्छ] एक तरह की मछली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमचा					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० नीमचः] खाँड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमजाँ					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] अध-मुआ। मृतप्राय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमन					 :
				 | 
				
					वि० [सं० निर्मल] १. उत्तम। बढ़िया। २. रोगरहित। तन्दुरुस्त। नीरोग। ३. हर तरह से ठीक और काम में आने योग्य।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमर					 :
				 | 
				
					वि०=निर्बल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमवर					 :
				 | 
				
					पुं० [फा०] कुश्ती का एक पेंच जिससे पीछे खड़े हुए जोड़ को चित्त गिराया जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमषारण, नीमवारन					 :
				 | 
				
					पुं०=नैमिषारण्य।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमस्तीन					 :
				 | 
				
					स्त्री० दे० ‘नीमास्तीन।’				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमा					 :
				 | 
				
					पुं०, वि० [हिं० नीव] नीचा। वि० [फा० नीम] अर्ध। आधा। पुं० एक तरह का पाजामा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमावत					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० निंब] निंबार्काचार्य का अनुयायी एक वैष्णव संप्रदाय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नीमास्तीन					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा० नीम्+आस्तीन] एक प्रकार की कुरती या फतुही जिसकी आस्तीन आधी अर्थात् कोहनी तक होती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |