शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					नवधा					 :
				 | 
				
					अव्य० [सं० नवन्+धाच्] १. नौ प्रकार से। २. नौ भागों में। नौ टुकड़ों या खंडों में।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					नवधा-अंग					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० सहसुपा स०] शरीर के ये नौ अंग, दो आँखें, दो कान, दो हाथ, दौ पैर और एक नाक।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					नवधा-भक्ति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० सहसुपा स०] १. भक्ति के ये नौ प्रकार–श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, बंदन, सख्य, दास्य और आत्मनिवेदन। २. उक्त नवों प्रकारों से की जानेवाली भक्ति।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |