शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					नंगा					 :
				 | 
				
					वि० [सं० नग्न] [वि० स्त्री० नंगी] १. (व्यक्ति) जिसने गोप्य अंग वस्त्र आदि के द्वारा न ढके हुए हों। जो कोई कपड़ा न पहने हो। दिगंबर। पद—नंगा उघाड़ा=जिसके शरीर पर कोई वस्त्र न हो। विवस्त्र। अलिफ नंगा=वैसा ही नंगा जैसे उर्दू या फारसी लिपि का अलिफ वर्ण होता है। मादरजाद-नंगा=वैसा ही नंगा, जैसा शिशु अपनी माता के गर्भ से जन्म लेने के समय रहता है। बिलकुल नंगा। २. (शरीर का कोई अंग) जिस पर कोई आच्छादन या आलंकारिक वस्तु न हो। जैसे—नंगा गला या हाथ (आभूषण-रहित), नंगा सिर (टोपी या पगड़ी से रहित)। ३. (पदार्थ) जिस पर कोई आवरण न हो। आच्छादन-रहित। खुला हुआ। जैसे—दही या दूध कभी नंगा नहीं रखना चाहिए। ४. निर्लज्ज। बेहया। बेशर्म। ५. ऐसा दुष्ट, लुच्चा या पाजी जो कलंक, बदनामी आदि से कुछ भी न डरता हो। पद—नंगा लुच्चा। (देखें) ६. (बात या विषय) जिसका वास्तविक स्वरूप स्पष्ट रूप से व्यक्त हो रहा हो। पुं० १. शिव। महादेव। २. कश्मीर की सीमा पर का एक बड़ा पर्वत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-झोरी					 :
				 | 
				
					स्त्री०=नंगा-झोली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-झोली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० नंगा+झोरना] खोई हुई चीज ढूँढने के उद्देश्य से संदेहवश किसी के कपड़े आदि उतरवाकर अथवा यों ही अच्छी तरह यह देखना कि उसने कोई चीज अंदर छिपाकर रखी तो नहीं है। जामा-तलाशी। क्रि० प्र०—देना।—लेना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-धड़ंगा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं०] जिसके शरीर पर एक भी वस्त्र या आवरण न हो। बिलकुल नंगा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-नाच					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० नंगा+नाच] निर्लज्ज होकर किया जानेवाला परम दूषित और हेय आचरण।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-बुंगा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० नंगा+बुंगा (अनु०)] १. जिसके शरीर पर कोई वस्त्र न हो। बिलकुल नंगा। २. जिस पर कोई आच्छादन या आवरण न हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-बुच्चा					 :
				 | 
				
					वि० =नंगा-बूचा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-बूचा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० बूचा=खाली] जिसके पास कुछ भी न हो। परम निर्धन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-मुनंगा					 :
				 | 
				
					वि० =नंगा-धड़ंगा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					नंगा-लुच्चा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० नंगा+लुच्चा] (व्यक्ति) जो निर्लज्ज होकर दूसरों की प्रतिष्ठा पर आघात करता हो। निर्लज्ज। दुष्ट।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |