लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर 6 शिक्षाशास्त्र पेपर 2

बीए सेमेस्टर 6 शिक्षाशास्त्र पेपर 2

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2025
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2836
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर 6 शिक्षाशास्त्र पेपर 2

अध्याय 7 - शांति शिक्षा

(Peace Education)

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न

निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए।

1.  निम्नांकित में कौन शांति अभिवृत्ति नहीं है?
 (a) अहिंसा एवं करुणा
 (b) न्याय
 (c) मस्तिष्क का खुलापन
 (d) हिंसा एवं विवाद

2.  निम्नांकित में से कौन-सा ज्ञान शांति शिक्षा में आवश्यक नहीं है?
 (a) न्याय आधारित विकास
 (b) विभिन्न देशों में व्यापार
 (c) शांतिपूर्ण विकास
 (d) शांति का प्रत्यय

3.  शांति की दृष्टि से निम्नांकित में से कौन-सा गुण आवश्यक है?
 (a) अहम ग्रस्तता
 (b) स्वार्थपरता
 (c) भाईचारा
 (d) परनिन्दा

4.  शांति शिक्षा से सम्बन्धित मूल्य कहाँ से प्राप्त नहीं होता है?
 (a) युद्ध
 (b) संस्कृति
 (c) नैतिक शिक्षा
 (d) वैज्ञानिक शोध

5.  निम्नांकित में से किसे शांति के कौशल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है?
 (a) तद्नुभूति
 (b) समूह कार्य
 (c) कृषि कार्य
 (d) समस्या समाधान

6.  शांति शिक्षा की आवश्यकता का प्रतिपादन निम्नांकित में से किस कथन द्वारा नहीं होता है?
 (a) भावी पीढ़ी के लिए
 (b) समाज की समरसता के लिए
 (c) राष्ट्रों में मैत्री के लिए
 (d) प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के लिए

7.  निम्नांकित में से कौन शांति शिक्षा का उद्देश्य नहीं है?
 (a) आंतरिक सहज प्रवृत्ति का विकास
 (b) हिंसा को अपनाना
 (c) शांति की आवश्यकता की समझ
 (d) आन्तरिक शांति का विकास

8.  निम्नांकित में से किसने शांति का पाठ पढ़ाने में अथक परिश्रम किया था?
 (a) सिकंदर
 (b) अंगुलिमाल
 (c) मीर जाफर
 (d) मुहम्मद साहब

9.  साथी समूह में बच्चा किसके प्रति अपने आपको उत्तरदायी समझता है?
 (a) अपनी जाति के साथी के प्रति
 (b) समूह के नेता के प्रति
 (c) पड़ोस के साथी के प्रति
 (d) विपरीत लिंग के सदस्य के प्रति

10. निम्नांकित में से कौन-सा गुण व्यक्तित्व के पाँच गुणों में शामिल नहीं है?
 (a) खुलापन
 (b) बर्हिमुखता
 (c) स्नायुविकृति
 (d) सामाजिकता

11. अच्छी आदत डालने के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
 (a) दृढ़ निश्चय एवं संकल्प
 (b) नियमित जीवन
 (c) यदाकदा अभ्यास
 (d) दण्ड एवं पुरस्कार

12. किसके द्वारा प्रस्तुत व्यक्तित्व की परिभाषा आज सर्वमान्य है?
 (a) वुडवर्थ
 (b) शोएन
 (c) ऑलपोर्ट
 (d) कैटेल

13. निम्नांकित में से कौन-सा कथन सत्य है?
 (a) स्वभाव जन्मजात गुण है
 (b) स्वभाव एवं आदत दोनों जन्मजात गुण है
 (c) व्यक्तित्व वंश परम्परा एवं वातावरण का जोड़ है
 (d) शांति एक पारिवारिक समस्या है

14. निम्नांकित कथनों में से कौन-सा कथन स्व-जागरूक बालक की विशेषता बताता है?
 (a) वह विद्यालय का सर्वोत्तम विद्यार्थी होता है
 (b) परिवार व पास-पड़ोस में सभी उसे प्यार करते हैं
 (c) वह अपने व्यवहार के दूसरों पर पड़ने वाले प्रभाव को समझता है
 (d) उसकी आदतें जन्मजात होती हैं।

15. निम्नांकित कथनों में कौन-सा कथन सत्य है?
 (a) विलक्षणता व्यक्ति की विशेषता है
 (b) व्यक्तित्व के सभी गुण आनुवंशिक होते हैं
 (c) व्यक्तित्व में परिवर्तनशील एवं नम्यता होती है
 (d) व्यक्तित्व में सीखने की महत्वपूर्ण भूमिका है

16. निम्नांकित में कौन शांति मूल्य है?
 (a) ब्राह्य शांति की खोज
 (b) राष्ट्रीय विकास पर बल
 (c) विवादों का हिंसात्मक समाधान
 (d) सकारात्मक सोच

17. निम्नांकित में कौन-सा समाज-अनुकूल व्यवहार नहीं है?
 (a) दूसरे का हित करना
 (b) पुरस्कार की इच्छा करना
 (c) यातायात के नियमों का पालन
 (d) स्वेच्छा से दान देना

18. निम्नांकित में से कौन-सा कारक रसेल के अनुसार चरित्र का आधार नहीं है?
 (a) जीवन-शक्ति
 (b) साहस
 (c) संवेदनशीलता
 (d) नैतिकता

19. आक्रामकता के विषय में कौन-सा कथन सत्य है?
 (a) इस पर लिंग प्रभाव होता है
 (b) शान्ति के लिए आक्रामकता आवश्यक है
 (c) किशोरों का आक्रामक व्यवहार अशाब्दिक होता है
 (d) असहयोगात्मक अभिवृत्ति के विकास से आक्रामकता नियन्त्रित की जा सकती है

20. बोध के विषय में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
 (a) यह जटिल मानसिक प्रक्रिया है
 (b) यह अर्जित योग्यता है
 (c) यह सामूहिक होता है
 (d) यह बाह्य जगत के बारे में ज्ञान प्राप्त करता है

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book