लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर 6 इतिहास पेपर 2

बीए सेमेस्टर 6 इतिहास पेपर 2

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2025
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2824
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर 6 इतिहास पेपर 2

 

अध्याय 4 - भारत में हस्तशिल्प उद्योगों का पतन

(Decline of Indian Handicraft in British Period)

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न

निर्देश: निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिये चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प चुनिए।

1. निम्नलिखित में से किन कारणों से औपनिवेशिक शासन में भारतीय हथकरघा का पतन होता चला गया—

  1. अंग्रेजों द्वारा एकतरफा मुक्त व्यापार की नीति अपनाकर विदेशी वस्तुओं को लाना।
  2. रेलवे के कारण ब्रिटिश उत्पादकों के देश के सुदूर गांवों तक अपनी वस्तुओं को पहुँचाने में सुविधा हुई।
  3. ईस्ट इंडिया कम्पनी के द्वारा बुनकरों को लागत मूल्य से कम में वस्तुएं बेचने के लिए बाध्य करना।

(a) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।
(b) कथन 2 और 3 सत्य हैं।
(c) केवल कथन 2 सत्य है।
(d) कथन 1 और 3 पूर्ण सत्य हैं।

2. भारतीय हस्तशिल्प उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी ने क्या कदम उठाए थे?

(a) यूरोपीय बाजारों में भारतीय वस्तुओं पर अत्यधिक आयात पर लगाया।
(b) आयात पर कई अन्य प्रतिबंध लगाए गए।
(c) भारतीय उत्पादकों के लिए ऐसी नीतियां बनाई कि उन्होंने यूरोपीय बाजार खो दिया।
(d) उपरोक्त सभी कदम सत्य हैं।

3. भारतीय हस्तशिल्प उद्योग निम्न में से किस कारण पतन का शिकार बना था?

  1. हथकरघा के मुख्य खरीदार भारतीय शासकों का धीरे-धीरे लुप्त हो जाना।
  2. कच्चे माल के निर्यात की ब्रिटिश नीति के कारण इनके दामों में वृद्धि हो गई।
  3. आधुनिक उद्योगों में कमी के कारण बेरोजगारी में वृद्धि हो गई।
  4. आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था नष्ट हो गई।

(a) कथन 2 और 3 सत्य हैं।
(b) कथन 1 और 2 सत्य हैं।
(c) कथन 1, 2 और 3 सत्य हैं।
(d) कथन 1, 2, 3 और 4 सत्य हैं।

4. भारतीय औद्योगिक विकास से संबंधित निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) ब्रिटिश कालीन औद्योगिक विकास क्षेत्रीय असंतुलन से प्रभावित था।
(b) भारतीय उद्योग देश के कुछ क्षेत्रों एवं शहरों में ही केंद्रित था।
(c) आर्थिक विकास ने राष्ट्रीय अस्मिता को प्रभावित नहीं किया।
(d) आर्थिक विकास के कारण भारत में राष्ट्रीय एकता का प्रादुर्भाव हुआ।

5. हथकरघा उद्योगों का पतन हो जाने के कारण भारतीय समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?

  1. कारीगरों के बेरोज़गार हो जाने से बेरोज़गारी बढ़ी।
  2. कुशलों की संख्या बढ़ने से प्रति व्यक्ति भूमि पर दबाव पड़ा।

(a) केवल कथन 1 ही सत्य है।
(b) केवल कथन 2 ही सत्य है।
(c) कथन 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
(d) न तो कथन 1 सत्य है और न ही कथन 2।

6. जनता ने भारत में बने हस्तशिल्प उत्पादों की तुलना में ब्रिटेन के मशीन-निर्मित सामानों को क्यों प्राथमिकता दी?

(a) क्योंकि ब्रिटेन का सामान भारतीय सामान की तुलना में अधिक आकर्षक होता था।
(b) क्योंकि ब्रिटेन का माल भारतीय माल से सस्ता था।
(c) क्योंकि ब्रिटेन का माल भारतीय माल की तुलना में बेहतर गुणवत्ता का होता था।
(d) क्योंकि ब्रिटेन का सामान भारतीय सामान से महंगा था।

7. भारतीय हस्तशिल्प के पतन का मुख्य कारण क्या था?

(a) अंग्रेजों द्वारा ब्रिटेन से आयातित हाथ से बने सामानों से प्रतिस्पर्धा।
(b) अंग्रेजों द्वारा ब्रिटेन से आयातित मशीन-निर्मित वस्तुओं से प्रतिस्पर्धा।
(c) भारतीय हस्तशिल्प की मांग में कमी।
(d) भारतीय हस्तशिल्प की गुणवत्ता में कमी।

8. ईस्ट इंडिया कंपनी ब्रिटेन से सोना और चांदी आयात करके भारत में सामान कब तक खरीदती थी?

(a) 1860
(b) 1865
(c) 1875
(d) 1870

9. डच ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में अपना प्रभाव बनाए रखने में क्यों विफल रही?

(a) पुर्तगालियों ने डचों को भारत में व्यापार करने की अनुमति नहीं दी।
(b) कंपनी के आंतरिक मामलों में डच सरकार का हस्तक्षेप बढ़ रहा था।
(c) अंग्रेजी सेनाओं ने उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
(d) स्थानीय भारतीय शासकों द्वारा डचों का समर्थन किया गया।

10. 1856 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस महत्वपूर्ण भारतीय राज्य पर कब्जा कर लिया?

(a) अवध
(b) मैसूर
(c) जयपुर
(d) हैदराबाद

11. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीयों को किस प्रकार की फसलों उगाने के लिए बाध्य किया?

(a) खाद्य फसलें
(b) वृक्षारोपण फसलें
(c) नकदी फसलें
(d) सजावटी फसलें

 

 

 

 

 

 

12.अंग्रेज भारत में कौन-सी फसल उगाते थे?

(a) चाय
(b) गन्ना
(c) गेहूँ और नील
(d) उपरोक्त सभी

13. भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायक गठबंधन नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें—

  1. मूल भारतीय राज्यों ने अपनी विदेश नीति पर नियंत्रण बनाए रखा।
  2. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी फ्रांसीसियों के प्रभाव को भारतीयों से बाहर करने में सक्षम थी।

उपरोक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

14. भारत में मशीन युग की शुरुआत कब हुई थी?

(a) उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में
(b) अठारहवीं शताब्दी के मध्य में
(c) सत्रहवीं शताब्दी के मध्य में
(d) बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में

15. निम्नलिखित में से किन कारणों से भारत में विदेशी पूंजी आकर्षित हुई?

  1. उच्च लाभ की आशा अत्यंत सस्ते श्रमिकों की उपलब्धता
  2. सस्ते और वृहद कच्चे माल की सुविधा
  3. भारत और पड़ोसी देशों द्वारा कई वस्तुओं के लिए तैयार बाजार उपलब्ध कराना
  4. कई औद्योगिक पदार्थों जैसे कि जूट एवं मैंगनीज की विशेष रूप से बढ़ती मांग

(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) कथन 2 और कथन 3 सत्य हैं।
(c) कथन 3 और 4 सत्य हैं।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

16. भारत में कब से कब तक के काल को प्रारंभ औद्योगीकरण के नाम से जाना जाता है?

(a) 1800 से 1820 ई० तक
(b) 1820 से 1840 ई० तक
(c) 1800 से 1850 ई० तक
(d) 1840 से 1880 ई० तक

17. भारत में हस्तशिल्प उद्योगों के पतन का प्रमुख कारण क्या था?

(a) इंग्लैंड में हुई औद्योगिक क्रांति
(b) विश्व में औद्योगीकरण की प्रक्रिया में तेजी

(a) केवल कथन 1 ही सत्य है।
(b) केवल कथन 2 ही सत्य है।
(c) न तो कथन 1 सही है और न ही कथन 2
(d) कथन 1 और कथन 2 दोनों ही सही हैं।

18.किस काल में हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योगों का पतन हो गया था?

  1. प्रारंभ औद्योगीकरण काल में
  2. विकसित औद्योगीकरण काल में

(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) केवल कथन 2 सत्य है।
(c) कथन 1 और 2 दोनों ही सत्य हैं।
(d) न तो कथन 1 सत्य है और न ही कथन 2।

19. ईस्ट इंडिया कंपनी ने सूती कपड़े और अन्य हस्तशिल्प उद्योगों पर कितने प्रतिशत आयकर लगाया था?

(a) 10 से 20 प्रतिशत
(b) 20 से 30 प्रतिशत
(c) 30 से 40 प्रतिशत
(d) 70 से 80 प्रतिशत

20. भारत में इंग्लैंड की औद्योगीकरण नीति का निम्न में से क्या प्रभाव पड़ा था?

  1. भारत में विदेशी लोगों ने मुक्त व्यापार के साथ उद्योग स्थापित किए।
  2. अंग्रेजों की इस नीति से यहाँ पर ब्रिटेन में बने सूती वस्त्र छा गए।
  3. यहाँ के बुनकरों और सिलाइयों को अपनी तकनीक बताने के लिए विवश किया गया।
  4. कुछ वर्षों में ही बुनकर और शिल्पी अंग्रेजों के बंधुआ मजदूर बनकर रह गए।

(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) कथन 2 और कथन 3 सत्य है।
(c) कथन 3 और 4 सत्य है।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

21. 20वीं शताब्दी की शुरुआत में ...... कुटीर उद्योगों को मिले संरक्षण का प्रमुख कारण क्या था?

  1. स्वदेशी आंदोलनों का प्रभाव
  2. ब्रिटिश सरकार की नीति में बदलाव
  3. इंग्लैंड में व्यापार का पतन
  4. आयात और निर्यात में छूट

(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) कथन 2 और 4 सत्य हैं।
(c) कथन 1 और 3 सत्य हैं।
(d) केवल कथन 4 सत्य है।

22. भारत में आधुनिक उद्योगों की शुरुआत किस वर्ष से मानी जाती है?

(a) 1840 ई० से
(b) 1850 ई० से
(c) 1835 ई० से
(d) 1855 ई० से

23. भारत में आधुनिक उद्योगों का विकास निम्न में से किस रूप में हुआ था?

(a) बागान उद्योग
(b) कारखाना उद्योग
(c) उपरोक्त दोनों
(d) केवल जूट उद्योग

24. भारत में हस्तशिल्प के पतन काल के संबंध में सत्य कथन की पहचान कीजिए—

  1. कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प के पतन होने के कारण कृषि पर निर्भरता बढ़ी।
  2. भारत में कुटीर उद्योगों के पतन के साथ ही नए उद्योगों की शुरुआत हुई।

    (a) केवल कथन 1 सत्य है।
    (b) केवल कथन 2 सत्य है।
    (c) न तो कथन 1 सही है और न ही कथन 2
    (d) कथन 1 और कथन 2 दोनों ही सही हैं।

    25. भारत में कृषि उद्योगों के पतन के बाद इतिहासकार रमेश दत्त ने कृषि पर आधारित जनसंख्या के आंकड़े जारी किए थे। निम्नलिखित सूचियों के आधार पर उन्हें सुमेलित कीजिए—

    सूची-I (वर्ष)

    A. 1891 ई०
    B. 1901 ई०
    C. 1911 ई०
    D. 1921 ई०

    सूची-II (कृषि पर आधारित जनसंख्या)

  3. 61 प्रतिशत
  4. 66 प्रतिशत
  5. 72 प्रतिशत
  6. 73 प्रतिशत

कूट:
(a) (A) 4, (B) 2, (C) 3, (D) 1
(b) (A) 3, (B) 2, (C) 4, (D) 1
(c) (A) 3, (B) 2, (C) 4, (D) 1
(d) (A) 2, (B) 4, (C) 1, (D) 3

26. भारत में कारखाना उद्योगों का विकास किस वर्ष प्रारंभ हुआ था?

(a) 1850 ई० में
(b) 1851 ई० में
(c) 1862 ई० में
(d) 1875 ई० में

27. भारत में प्रथम सूती वस्त्र उद्योग कौन-सा था?

(a) मद्रास डायर्स
(b) बॉम्बे स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी
(c) राय बहादुर कॉटन मिल
(d) ईस्ट इंडिया कॉटन मिल

28. भारत में प्रथम सूती वस्त्र उद्योग किस वर्ष स्थापित किया गया था?

(a) 1850 ई० में
(b) 1852 ई० में
(c) 1854 ई० में
(d) 1856 ई० में

29. भारत में पहला चीनी कारखाना कब खोला गया था?

(a) 1900 ई० में
(b) 1901 ई० में
(c) 1905 ई० में
(d) 1909 ई० में

30. भारत में प्रथम सूती वस्त्र उद्योग कंपनी बॉम्बे स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी की स्थापना करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

(a) कावस जी डाबर
(b) जमशेद जी टाटा
(c) बिरला घराना
(d) ईस्ट इंडिया कंपनी

31.निम्न में से कौन-सा कारखाना भारत में सबसे पहले खोला गया था?

(a) चीनी कारखाना
(b) जूट कारखाना
(c) इस्पात कारखाना
(d) सूती वस्त्र कारखाना

32. अंग्रेजों ने भारत में निम्न में से किस उद्योग पर अत्यधिक ध्यान दिया था?

(a) चाय उद्योग
(b) कहवा उद्योग
(c) नील उद्योग
(d) उपरोक्त सभी

33. भारत में पहली बार इस्पात तैयार करने का प्रयास किसने किया था?

(a) जोशिया मार्शल हीथ ने
(b) नौसरवानजी ने
(c) विलियम व्हिटिंग ने
(d) उपरोक्त सभी ने

34. जोशिया मार्शल हीथ ने किस वर्ष भारत में इस्पात तैयार करने का प्रयास किया था?

(a) 1830 ई० में
(b) 1840 ई० में
(c) 1850 ई० में
(d) 1860 ई० में

35. भारत में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

(a) 1901 ई० में
(b) 1904 ई० में
(c) 1907 ई० में
(d) 1909 ई० में

36. किसने कहा था कि- "जिस समय आधुनिक औद्योगिक व्यवस्था के उत्पन्न पश्चिमी यूरोप में असभ्य जातियाँ निवास करती थीं, भारत अपने शासकों के वैभव तथा शिल्पकारों की उच्चकोटि कारीगरी के लिए विख्यात था।"

(a) एच० मार्शल
(b) जॉर्ज पंचम
(c) भारतीय औद्योगिक आयोग, 1916
(d) भारतीय रेल आयोग 1902

37. किसने कहा था कि- "1880 ई० तक भारतीय उद्योगों का पूरी तरह से पराभव हो चुका था?"

(a) रमेश दत्त
(b) डॉ० गाडगिल
(c) रोमिला थापर
(d) लॉर्ड मैकाले

38. निम्न में से कौन-सा कारण भारतीय उद्योगों के पतन का कारण बना?

(a) राजदरबारों की समाप्ति
(b) रुचि और फैशन में परिवर्तन
(c) शिल्पकारों पर अत्याचार
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

39. भारतीय औद्योगिक आयोग की पहली बार स्थापना कब की गई थी?

(a) 1916 ई० में
(b) 1932 ई० में
(c) 1921 ई० में
(d) 1918 ई० में

 

 

 

 

40.भारतीय उद्योगों के पतन के कारण किस वर्ष भारत का औद्योगिक उत्पादन विश्व के औद्योगिक उत्पादन का कुल 2 प्रतिशत रह गया था?

(a) 1895 ई० में
(b) 1900 ई० में
(c) 1905 ई० में
(d) 1906 ई० में

41. विदेशियों द्वारा संचालित उद्योगों का भारतीयों पर क्या प्रभाव पड़ा?

(a) भारतीयों को केवल अप्रशिक्षित नौकरियों की प्राप्ति का लाभ मिला।
(b) उद्योगों में विदेशी तकनीकी कर्मचारियों के नेता होने से वेतन का बड़ा भाग विदेश चला जाता था।
(c) ये कंपनियां लगभग अपनी सभी मशीनें एवं उपकरण विदेशों से खरीदती थीं।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

42. भारतीय औद्योगिक विकास की निम्न विशेषताएं थीं—

(a) भारतीय उद्योगों का कम विकास करना।
(b) देशी हथकरघा के उत्पादन और रोजगार दोनों में हुई क्षति को पूरा करने में असमर्थता।
(c) भारी एवं पूंजीगत वस्तुओं के उद्योगों की अनुपस्थिति, जिसके बिना उद्योगों का तीव्र एवं स्वतंत्र विकास नहीं हो सकता था।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

43. भारतीय उद्योगों के पतन का भारतीय समाज पर निम्न में से क्या प्रभाव पड़ा?

(a) ब्रिटिश औद्योगीकरण के कारण देश में नए सामाजिक वर्गों की उत्पत्ति हुई।
(b) इस नए वर्ग में औद्योगिक पूंजीपति और मजदूर शामिल थे।
(c) नए वर्ग के लोग भारतीय जनसंख्या में अत्यंत कम थे।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

44. भारत में नवीन उद्योगों के विकास के लिए ब्रिटिश सरकार ने निम्नलिखित में से क्या कदम उठाए?

  1. नदियों में वाणिज्यिक जहाजों का उपयोग।
  2. सड़कों का निर्माण तथा सुधार।
  3. रेल प्रणाली का प्रयोग।
  4. आधुनिक डाक एवं टेलीग्राफ प्रणाली का प्रयोग।

(a) केवल कथन 1 सत्य है।
(b) कथन 2 और 4 सत्य है।
(c) कथन 3 और 4 सत्य है।
(d) उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book