लोगों की राय

प्राचीन भारतीय और पुरातत्व इतिहास >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 प्राचीन भारतीय इतिहास

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 प्राचीन भारतीय इतिहास

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2793
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 प्राचीन भारतीय इतिहास - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- चोलों के अन्तर्गत 'ग्राम- प्रशासन' पर एक निबन्ध लिखिए।

अथवा
चोलकालीन ग्राम-प्रशासन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
अथवा
चोलों के अधीन स्थानीय प्रशासन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
चोलों की स्थानीय स्वशासन प्रणाली पर प्रकाश डालिए।

अथवा
चोल कालीन स्थानीय प्रशासन पर प्रकाश डालिए।

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. चोलों के प्रशासन में उर नामक संस्था का उल्लेख कीजिए।
2. चोलों के प्रशासन में सभा व महासभा का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

चोलकालीन ग्राम-प्रशासन

चोलकालीन प्रशासन की विशेषताओं में सबसे प्रमुख विशेषता उनका ग्राम-प्रशासन था जिसमें प्रबल केन्द्रीय नियंत्रण के साथ-साथ बहुत मात्रा में स्वायत्तता भी थी। उत्तर मेरुर से प्राप्त 919 तथा 939 ई. के दो लेखों के आधार पर हम ग्राम सभा की कार्यकारिणी समितियों की कार्यप्रणाली का विस्तृत विवरण प्राप्त करते हैं। हर ग्राम में अपनी सभा होती थी जो प्रायः केन्द्रीय नियंत्रण से मुक्त होकर स्वतन्त्र रूप से ग्राम- प्रशासन का संचालन करती थी। इस उद्देश्य से उसे व्यापक अधिकार प्राप्त थे।

ग्रामों में मुख्यतः दो प्रकार की संस्थाएँ कार्य कर रही थीं-

1. उर - इसका अर्थ 'पुर' से है। यह गाँव और नगर दोनों के लिए प्रयुक्त होता था। कुछ लेखों में 'उराय- इशैन्दु-उरोम्' अर्थात् ग्रामवासी उर के रूप में मिले, उल्लिखित मिलता है। इससे यह प्रकट होता है कि उर की बैठकों में सभी ग्रामवासी सम्मिलित होते थे और यह सामान्य मनुष्यों की संस्था थी। उर की कार्यसमिति को आतुंगणम् अथवा 'गणम्' कहा जाता था। ऐसा लगता है कि कुछ सभाओं के लिए एक ही कार्यसमिति होती थी जो सभी विषयों की देख-रेख करने के लिए उत्तरदायी थी। कहीं-कहीं एक ही ग्राम में दो उर संगठन कार्य करते थे।

2. सभा एवं महासभा - ये अग्रहार ग्रामों में होती थी। ऐसे ग्रामों को 'ब्रह्मदेय' अथवा 'मंगलम् भी कहा गया है। अग्रहार ग्रामों में मुख्यतः विद्वान ब्राह्मण निवास करते थे। मुख्य रूप से सभाएँ अपनी समितियों के माध्यम से कार्य करती थीं। इन्हें 'वारियम्' की संज्ञा दी गयी। तमिल में इसका अर्थ 'आय' तथा कन्नड़ में कड़ी माँग है। एक लेख में सभा की कार्यसमिति को 'वरणम्' कहा गया है। सभा द्वारा किसी कार्य विशेष के लिए नियुक्त व्यक्तियों को 'वारियर' कहा जाता था। मन्दिर का प्रबन्ध करने तथा कहीं देवदान भूमि का प्रामाणिक विवरण देने और उसकी सीमा लिखने का कार्य वारियम् को दिया जाता था। ज्ञात होता है कि जब शुचीन्द्रम के मूलंपरुडे ने मन्दिर का प्रबन्ध छोड़ दिया तो सभा ने इस कार्य के लिए दो वारियरों को नियुक्त किया। कांची तथा मद्रास क्षेत्रों में ऐसी सभाएँ थीं। कभी-कभी ये दोनों ही संस्थाएँ एक ही ग्राम में कार्य करती थीं। जिन स्थानों में पहले से कोई बस्ती होती थी तथा वे बाद में ब्राह्मणों को दान में दिये जाते थे वहाँ उर तथा सभा साथ-साथ कार्य करती थीं। ऐसे गाँव के मूल निवासी उर में मिलते थे जबकि नया आने वाला ब्राह्मण अपनी सभा गठित कर लेता था। कहीं-कहीं सभी वयस्क पुरुष इसके सदस्य होते थे जबकि कुछ स्थानों में यह एक निर्वाचित संस्था थी। ऐसी स्थिति में इसके सदस्यों का चुनाव ग्रामवासियों द्वारा किया जाता था।

परान्तक प्रथम कालीन दो अभिलेखों से समिति के सदस्यों के निर्वाचन के सम्बन्ध में भी कुछ सूचनाएँ मिलती हैं। तद्नुसार समिति के सदस्यों को चुनने के लिए प्रत्येक गाँव को 30 वार्डों में बाँटा जाता था। प्रत्येक वार्ड में एक-एक व्यक्ति का चुनाव लाटरी निकाल कर किया जाता था। प्रत्येक उम्मीदवार का नाम अलग-अलग पत्रों पर लिखकर एक बर्तन में रखा जाता था। उन्हें हिलाकर मिला दिया जाता था। इसके बाद किसी अबोध बालक से एक पत्र उठाने को कहा जाता था। बच्चा जिस व्यक्ति के नाम का पत्र उठा लेता था, वह समित का सदस्य बन जाता था। इस प्रकार कुल 30 व्यक्ति चुने जाते थे जिन्हें विभिन्न समितियों में रखा जाता था। ऐसी व्यवस्था थी कि केवल वह व्यक्ति ही नया सदस्य चुना जाता था जो पिछले तीन वर्षों से किसी समिति का सदस्य नहीं रहा है।

महासभा को पेरुगुर्रि इसके सदस्य को 'पेरुमक्कल' तथा समिति के सदस्यों को 'वारियप्पेरुमक्कल' कहा जाता था। ग्राम सभा को राज्य के प्रायः सभी अधिकार मिले हुए थे। उसके पास सामूहिक सम्पत्ति होती थी। यह सम्पत्ति जनहित में बेची जा सकती थी। ग्राम सभा न्याय दिलाने का भी कार्य करती थी। सभा को ग्रामवासियों पर कर लगाने, वसूलने तथा उनसे बेगार लेने का भी अधिकार था। अकाल अथवा संकट के समय यह ग्रामवासियों की उदरतापूर्वक मदद करती थी। ग्रामवासियों के स्वास्थ्य, जीवन एवं सम्पत्ति की रक्षा करना भी ग्राम सभा का कर्त्तव्य था। इस प्रकार ग्राम सभा के अधिकार विस्तृत एवं व्यापक थे। ग्राम सभा के आय-व्यय का निरीक्षण समय-समय पर केन्द्रीय पदाधिकारी किया करते थे। यदि राज्य कोई ऐसा नियम बनाता जो किसी ग्राम की स्थिति को प्रभावित करता था तो वह नियम ग्राम सभा की स्वीकृति से ही होता था।

ग्राम सभा के अतिरिक्त गाँव में अनेक समुदाय और निगम होते थे जो सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक प्रकृति के थे। इनका अधिकार क्षेत्र किसी कार्य विशेष तक ही सीमित होता था। समुदायों पर ग्राम सभा का ही नियंत्रण होता था। समुदायों के सदस्य सभा के भी सदस्य थे। विभिन्न समुदायों में झगड़ा होने पर ग्राम सभा ही फैसला करती थी। धर्म के आधार पर बने हुए समुदायों की संख्या अधिक थी जो अपने-अपने स्थानों में मन्दिरों का प्रबन्ध करते थे। इसके बाद मन्दिर प्रबन्ध का कार्य पुनः महासभा ने ले लिया। शैव पुजारियों को शिव ब्राह्मण' तथा वैष्णव पुजारियों को 'वेखानस' कहा जाता था। इनके कुछ संगठन इस प्रकार मिलते हैं - अल-नालिगै शिव ब्राह्मणर, पति-पाद मूलत्तर, तिरुवुण्णलिगैक कणप्पैरुमक्कल, तिरु- वुण्णलिगै सभै आदि। गाँव को शेरियों, सड़कों और खण्डों में बाँटा गया था। प्रत्येक 'शेरि' में एक समुदाय होता था जिसकी जिम्मेदारी में अनेक प्रकार के कार्य होते थे। प्रत्येक 'शेरि का प्रतिनिधि ग्राम सभा की प्रबन्ध समिति में होता था। उत्तम चोल के समय दो शेरियों को उरगम के मन्दिर का प्रबन्ध करने का काम सौंपा गया था। विभिन्न समुदायों में आपसी सम्बन्ध सद्भाव पर आधारित होते थे तथा उनका नियमन करने के लिए किसी सरकार अथवा कानून की व्यवस्थां नहीं समझी गयी थी। स्थानीय सभाएँ और समुदाय आपसी मेल-मिलाप एवं सहयोग के वातावरण में कार्य करते थे। धर्म तथा प्राचीन परम्परायें इन्हें आपस में जोड़ने का काम करती थीं। आयु, विद्वत्ता, सम्पत्ति तथा जन्म के आधार पर सभाओं तथा समुदायों के नेतृत्व का निर्धारण किया जाता था। अधिकांश लेखों में व्यापारिक क्षेत्र के लिए 'नगरम' का प्रयोग हुआ है। इनका नामकरण प्रायः इनके निवास स्थान के आधार पर ही किया गया था। इनका कार्य व्यापार-व्यवसाय को प्रोत्साहन देना था। पेशेवर जातियों ने भी निजी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपने-अपने समुदायों का गठन कर लिया था। ये सभी ग्राम सभा के नियंत्रण में कार्य करते थे। इस प्राकर स्थानीय प्रशासन की दृष्टि से चोल काल महत्वपूर्ण था, जो गाँव, नगर तथा मण्डल की सभाओं द्वारा संचालित होता था। वास्तव में प्रत्येक गाँव एक लघु गणतन्त्र ही था जिसे अपने कार्यों में स्वायत्तता मिली हुई थी।

इस प्रकार स्थानीय प्रशासन चोलकाल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी जो गाँव, नगर, तथा मण्डल की सभाओं द्वारा संचालित होता था। प्रशासन की अपनी महत्वपूर्ण विशेषताएँ थीं तथा तत्कालीन ग्रामों की स्वायत्तता आज के ग्रामों की स्वायत्तता से किसी प्रकार कम न थी और उसका प्रबन्ध आधुनिक युग से भी उत्तम था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- वर्ण व्यवस्था से आप क्या समझते हैं? भारतीय दर्शन में इसका क्या महत्व है?
  2. प्रश्न- जाति प्रथा की उत्पत्ति एवं विकास पर प्रकाश डालिए।
  3. प्रश्न- जाति व्यवस्था के गुण-दोषों का विवेचन कीजिए। इसने भारतीय
  4. प्रश्न- ऋग्वैदिक और उत्तर वैदिक काल की भारतीय जाति प्रथा के लक्षणों की विवेचना कीजिए।
  5. प्रश्न- प्राचीन काल में शूद्रों की स्थिति निर्धारित कीजिए।
  6. प्रश्न- मौर्यकालीन वर्ण व्यवस्था पर प्रकाश डालिए। .
  7. प्रश्न- वर्णाश्रम धर्म से आप क्या समझते हैं? इसकी मुख्य विशेषताएं बताइये।
  8. प्रश्न- पुरुषार्थ क्या है? इनका क्या सामाजिक महत्व है?
  9. प्रश्न- संस्कार शब्द से आप क्या समझते हैं? उसका अर्थ एवं परिभाषा लिखते हुए संस्कारों का विस्तार तथा उनकी संख्या लिखिए।
  10. प्रश्न- सोलह संस्कारों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  11. प्रश्न- प्राचीन भारतीय समाज में संस्कारों के प्रयोजन पर अपने विचार संक्षेप में लिखिए।
  12. प्रश्न- प्राचीन भारत में विवाह के प्रकारों को बताइये।
  13. प्रश्न- प्राचीन भारत में विवाह के अर्थ तथा उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए तथा प्राचीन भारतीय विवाह एक धार्मिक संस्कार है। इस कथन पर भी प्रकाश डालिए।
  14. प्रश्न- परिवार संस्था के विकास के बारे में लिखिए।
  15. प्रश्न- प्राचीन काल में प्रचलित विधवा विवाह पर टिप्पणी लिखिए।
  16. प्रश्न- प्राचीन भारतीय समाज में नारी की स्थिति पर प्रकाश डालिए।
  17. प्रश्न- प्राचीन भारत में नारी शिक्षा का इतिहास प्रस्तुत कीजिए।
  18. प्रश्न- स्त्री के धन सम्बन्धी अधिकारों का वर्णन कीजिए।
  19. प्रश्न- वैदिक काल में नारी की स्थिति का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  20. प्रश्न- ऋग्वैदिक काल में पुत्री की सामाजिक स्थिति बताइए।
  21. प्रश्न- वैदिक काल में सती-प्रथा पर टिप्पणी लिखिए।
  22. प्रश्न- उत्तर वैदिक में स्त्रियों की दशा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  23. प्रश्न- ऋग्वैदिक विदुषी स्त्रियों के बारे में आप क्या जानते हैं?
  24. प्रश्न- राज्य के सम्बन्ध में हिन्दू विचारधारा का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- महाभारत काल के राजतन्त्र की व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- प्राचीन भारत में राज्य के कार्यों का वर्णन कीजिए।
  27. प्रश्न- राजा और राज्याभिषेक के बारे में बताइये।
  28. प्रश्न- राजा का महत्व बताइए।
  29. प्रश्न- राजा के कर्त्तव्यों के विषयों में आप क्या जानते हैं?
  30. प्रश्न- वैदिक कालीन राजनीतिक जीवन पर एक निबन्ध लिखिए।
  31. प्रश्न- उत्तर वैदिक काल के प्रमुख राज्यों का वर्णन कीजिए।
  32. प्रश्न- राज्य की सप्त प्रवृत्तियाँ अथवा सप्तांग सिद्धान्त को स्पष्ट कीजिए।
  33. प्रश्न- कौटिल्य का मण्डल सिद्धांत क्या है? उसकी विस्तृत विवेचना कीजिये।
  34. प्रश्न- सामन्त पद्धति काल में राज्यों के पारस्परिक सम्बन्धों का वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- प्राचीन भारत में राज्य के उद्देश्य अथवा राज्य के उद्देश्य।
  36. प्रश्न- प्राचीन भारत में राज्यों के कार्य बताइये।
  37. प्रश्न- क्या प्राचीन राजतन्त्र सीमित राजतन्त्र था?
  38. प्रश्न- राज्य के सप्तांग सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  39. प्रश्न- कौटिल्य के अनुसार राज्य के प्रमुख प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  40. प्रश्न- क्या प्राचीन राज्य धर्म आधारित राज्य थे? वर्णन कीजिए।
  41. प्रश्न- मौर्यों के केन्द्रीय प्रशासन पर एक लेख लिखिए।
  42. प्रश्न- चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रशासन की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
  43. प्रश्न- अशोक के प्रशासनिक सुधारों की संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
  44. प्रश्न- गुप्त प्रशासन के प्रमुख अभिकरणों का उल्लेख कीजिए।
  45. प्रश्न- गुप्त प्रशासन पर विस्तृत रूप से एक निबन्ध लिखिए।
  46. प्रश्न- चोल प्रशासन पर एक निबन्ध लिखिए।
  47. प्रश्न- चोलों के अन्तर्गत 'ग्राम- प्रशासन' पर एक निबन्ध लिखिए।
  48. प्रश्न- लोक कल्याणकारी राज्य के रूप में मौर्य प्रशासन का परीक्षण कीजिए।
  49. प्रश्न- मौर्यों के ग्रामीण प्रशासन पर एक लेख लिखिए।
  50. प्रश्न- मौर्य युगीन नगर प्रशासन पर प्रकाश डालिए।
  51. प्रश्न- गुप्तों की केन्द्रीय शासन व्यवस्था पर टिप्पणी कीजिये।
  52. प्रश्न- गुप्तों का प्रांतीय प्रशासन पर टिप्पणी कीजिये।
  53. प्रश्न- गुप्तकालीन स्थानीय प्रशासन पर टिप्पणी लिखिए।
  54. प्रश्न- प्राचीन भारत में कर के स्रोतों का विवरण दीजिए।
  55. प्रश्न- प्राचीन भारत में कराधान व्यवस्था के विषय में आप क्या जानते हैं?
  56. प्रश्न- प्राचीनकाल में भारत के राज्यों की आय के साधनों की विवेचना कीजिए।
  57. प्रश्न- प्राचीन भारत में करों के प्रकारों की व्याख्या कीजिए।
  58. प्रश्न- कर की क्या आवश्यकता है?
  59. प्रश्न- कर व्यवस्था की प्राचीनता पर प्रकाश डालिए।
  60. प्रश्न- प्रवेश्य कर पर टिप्पणी लिखिये।
  61. प्रश्न- वैदिक युग से मौर्य युग तक अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व की विवेचना कीजिए।
  62. प्रश्न- मौर्य काल की सिंचाई व्यवस्था पर प्रकाश डालिए।
  63. प्रश्न- वैदिक कालीन कृषि पर टिप्पणी लिखिए।
  64. प्रश्न- वैदिक काल में सिंचाई के साधनों एवं उपायों पर एक टिप्पणी लिखिए।
  65. प्रश्न- उत्तर वैदिक कालीन कृषि व्यवस्था पर टिप्पणी लिखिए।
  66. प्रश्न- भारत में आर्थिक श्रेणियों के संगठन तथा कार्यों की विवेचना कीजिए।
  67. प्रश्न- श्रेणी तथा निगम पर टिप्पणी लिखिए।
  68. प्रश्न- श्रेणी धर्म से आप क्या समझते हैं? वर्णन कीजिए
  69. प्रश्न- श्रेणियों के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डालिए।
  70. प्रश्न- वैदिककालीन श्रेणी संगठन पर प्रकाश डालिए।
  71. प्रश्न- वैदिक काल की शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालिए।
  72. प्रश्न- बौद्धकालीन शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए वैदिक शिक्षा तथा बौद्ध शिक्षा की तुलना कीजिए।
  73. प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा के प्रमुख उच्च शिक्षा केन्द्रों का वर्णन कीजिए।
  74. प्रश्न- "विभिन्न भारतीय दार्शनिक सिद्धान्तों की जड़ें उपनिषद में हैं।" इस कथन की विवेचना कीजिए।
  75. प्रश्न- अथर्ववेद पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book