लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- सामाजिक विज्ञान तथा प्राकृतिक विज्ञान में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

अथवा
प्राकृतिक विज्ञान सामाजिक विज्ञान से किस प्रकार भिन्न है? तुलना कीजिए।

उत्तर –

प्राकृतिक विज्ञान - "प्राकृतिक विज्ञान एक ऐसा अनुसंधान है जिसमें किसी तत्व तथा प्रक्रिया की भौतिक प्रकृति का अध्ययन वैज्ञानिक विधि से करते हैं।"

प्राकृतिक विज्ञान
पदार्थ विज्ञान रसायन विज्ञान जीव विज्ञान

उद्देश्य – भौतिक संसार की तत्व-मीमांसा को पूर्वानुभवों के आधार पर समझना तथा वैज्ञानिक अवलोकनों द्वारा उनका परीक्षण करना।

सीमाएं – परिणामों का सामान्यीकरण, अकृत्रिम/प्राकृतिक नियम।

सामाजिक विज्ञान – "सामाजिक विज्ञान मानव समाज, सामाजिक वर्ग, व्यक्तियों के सामाजिक सम्बन्ध, समाज के संस्थाओं के साथ ही तात्त्विक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण के भावों के साथ जुड़े हुए मानव के साथ कार्य करता है।"

सामाजिक विज्ञान
अर्थशास्त्र समाजशास्त्र राजनीतिशास्त्र इतिहास

उद्देश्य – "ऐसी क्रिया पद्धति की पहचान करता जोकि अपनी स्वतंत्र क्रियाओं द्वारा व्यक्तिगत योगदान दे सके।"
सीमाएं – वैयक्तिक विशेष व्याख्यात्मक विचार जिसका भविष्य कथन निरंतर नहीं है।

प्राकृतिक विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान में अन्तर

(Difference between Natural Science and Social Science)

अन्तर का आधारप्राकृतिक विज्ञानसामाजिक विज्ञान
सत्ता मीमांसात्मक उपागम भौतिक संसार की घटनाओं की खोज प्राकृतिक नियमों के आधार पर करता। मानवीय अंतःक्रिया के सामाजिक पक्ष का बोध करता।
ज्ञान मीमांसात्मक उपागम विश्लेषणात्मक, समष्टि एकाधिक एकसमानता – प्रकृति। सृजनात्मक व्यक्तित्व समष्टि एकाधिक – सामाजिक क्रियाकलाप।
अध्ययन के तत्व सामान्य सम्बन्ध अनुश्रवण परीक्षण एवं सिद्धान्तों की सामान्यता स्थिरता। सिद्धान्तों की सामान्यता स्थिरता, परीक्षण एवं गुणात्मक सम्बन्धों का अनुश्रवण परीक्षण।
प्रणाली उपागम प्रयोग तथा व्याख्यात्मक सिद्धान्त। व्याख्यात्मक तथा क्रियात्मक सिद्धान्त।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book