बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- 'सामाजिक अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक के एक साधन के रूप में प्रयोग करना चाहिए न कि साध्य के रूप में' इस कथन की विवेचना कीजिए।
उत्तर -
सामाजिक अध्ययन में शिक्षकों के मुख्य साधनों के रूप में पाठ्य-पुस्तकों का उपयोग किया जाना चाहिए न कि साध्य के रूप में। सामाजिक विज्ञान-शिक्षण में पाठ्य-पुस्तकों का उपयोग आवश्यक माना जाता है। सामाजिक विज्ञान शिक्षण में पाठ्य-पुस्तकें एक प्रमुख साधन के रूप में छात्रों को विषय-वस्तु के ज्ञान एवं विवेचन प्रस्तुत करने हेतु कक्षा में शिक्षक हेतु उपयोगी होती हैं। पाठ्य-पुस्तक को साधन के रूप में प्रयोग हेतु सामान्य प्रवृत्त करती हैं, जिसमें विषय की सामग्री, प्रश्न, समस्याएँ एवं अभ्यास-क्रियाएँ सम्मिलित रहती हैं तथा उनके समाधान हेतु निर्देश दिये होते हैं। 'पाठ्य-पुस्तक' क्रमबद्ध ढंग से व्यवस्थित, शिक्षक के विशिष्ट स्तर पर उपयोग हेतु प्रदत्त पाठ्य-पुस्तक पर अध्यापन सामग्री प्रमुख साधन के रूप में होती हैं। पाठ्य-पुस्तकें नवीन एवं महत्वपूर्ण सुझावों का संकेत देने से छात्र नवीन ज्ञान प्राप्त करते हैं तथा ये छात्र एवं शिक्षक दोनों का पथ प्रदर्शक करती हैं।
पाठ्य-पुस्तकें साधन के रूप में छात्रों को पाठ के दोहराने एवं गृह-कार्य करने में सहायता प्रदान करती हैं। पाठ्य-पुस्तकें के माध्यम से कक्षा के समस्त छात्रों को एक साथ कम समय में अधिक ज्ञान दिया जा सकता है।
|