बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सामाजिक अध्ययन की वर्तमान अवस्था से आप क्या समझते हैं? (कानपुर 2012,14)
उत्तर -
सामाजिक अध्ययन की वर्तमान अवस्था को निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया जा सकता है -
(1) सामाजिक अध्ययन एक व्यवहारिक विषय है जिसके द्वारा आधुनिक समस्याएं एवं संस्कृति को स्पष्ट किया जा सकता है तथा सामाजिक ज्ञान का सृजन किया जाता है।
(2) सामाजिक अध्ययन शिक्षा के प्रति अपनाए जाने वाले आधुनिक दृष्टिकोण का एक अंग है जिसका उद्देश्य मानवबुद्धि, दृष्टिकोण तथा रुचियों का निर्माण करना है।
(3) सामाजिक अध्ययन के शिक्षण द्वारा अध्ययन सामग्री विषय-वस्तु के द्वारा विश्व का सरल एवं स्पष्ट ज्ञान देने हेतु शिक्षकों को नवीन आधार प्रस्तुत करना है।
(4) सामाजिक अध्ययन परम्परागत विषय तो नहीं है वरन् यह एक क्षेत्र है जो युवकों को ज्ञान, सूचना तथा क्रियात्मक अनुभवों के द्वारा सहायता प्रदान करता है।
(5) सामाजिक अध्ययन की वर्तमान अवस्था में मानव एक सामाजिक प्राणी के रूप में अध्ययन करता है। इसके विषय-वस्तु मानव समाज के संगठन एवं विविध क्रियाओं से सम्बन्धित है।
(6) सामाजिक अध्ययन वह अध्ययन है जो सामाजिक तथा भौतिक वातावरण के विवेचन करता है।
(7) सामाजिक अध्ययन की वर्तमान अवस्था ज्ञान के उस क्षेत्र का नाम है जिसमें मनुष्य के जीवन का अध्ययन किया जाता है।
(8) सामाजिक अध्ययन की वर्तमान अवस्था उस विषय का नाम है जिसमें मानवीय सम्बन्धों का विवेचन किया जाता है। मानवीय सम्बन्धों से तात्पर्य सम्बन्धों, घटनाओं एवं प्रक्रियाओं से है।
(9) सामाजिक अध्ययन उत्तम नागरिकता के विकास में सहायता प्रदान करके लोकतंत्र को सफल एवं सुदृढ़ बनाने में सहायक है।
(10) सामाजिक अध्ययन शिक्षण के लिए एक नवीन आधार एवं दृष्टिकोण प्रदान करता है।
|