|
बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- वाणिज्य की पाठ्य वस्तु का विश्लेषण करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर-
वाणिज्य की पाठ्य-वस्तु का विश्लेषण करते समय ध्यान रखने योग्य बातें (Points to be kept in Mind While Analysing the Commerce Syllabus) - वाणिज्य की पाठ्य-वस्तु का विश्लेषण करते समय निम्नलिखित बातें ध्यान देने योग्य हैं-
1. वाणिज्य की पाठ्य वस्तु का विश्लेषण करते समय यह देखना चाहिए कि पाठ्य-वस्तु कितनी सार्थक एवं औचित्यपूर्ण है तथा वाणिज्य के उप-विषयों को स्थान दिया गया है या नहीं।
2. वाणिज्य की पाठ्य वस्तु का संगठन ऐसा हो कि अन्य विषयों के ज्ञान से वाणिज्य के ज्ञान का सम्बन्ध स्थापित होता हो।
3. पाठ्य वस्तु विश्लेषण में विविधता एवं रुचिपूर्णता हो ताकि विद्यार्थी पढ़ने में रुचि लें।
4. पाठ्य-वस्तु की क्रमबद्धता एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुतीकरण को देखना चाहिए।
5. पाठ्य वस्तु में पर्याप्त विविधता एवं लोचशीलता पर ध्यान देना चाहिए।
6. पाठ्य वस्तु विश्लेषण में विद्यालय में होने वाले अवकाश के समय का समुचित उपयोग करने को भी ध्यान में रखना चाहिए।
7. पाठ्य-वस्तु के विश्लेषण में छात्रों के आर्थिक एवं वाणिज्यिक वातावरण को ध्यान में रखना होना।
8. पाठ्य वस्तु का विश्लेषण करने में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत रुचियों व आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाय।
9. पाठ्य वस्तु विश्लेषण में नवीन प्रसंगों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
|
|||||










