लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2762
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 वाणिज्य शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान के उद्देश्य तथा आवश्यकताओं को बताइये।

उत्तर-

क्रियात्मक अनुसंधान के उद्देश्य
(Aims of Action Research)

क्रियात्मक अनुसंधान के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित प्रकार से हैं-

1. विद्यालय की कार्यप्रणाली में विकास तथा सुधार करना।

2. विद्यार्थियों तथा शिक्षकों में प्रजातन्त्र के वास्तविक गुणों का विकास करना।

3. विद्यालय के कार्यकर्ताओं, शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक तथा निरीक्षकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।

4. विद्यालय की कार्यप्रणाली को प्रभावशाली बनाना।

5. शैक्षिक प्रशासकों तथा प्रबन्धकों को विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार तथा परिवर्तन के लिए सुझाव देना।

6. विद्यालय के परम्परागत रूढ़िवादिता तथा यान्त्रिक वातावरण को समाप्त करना।

7. विद्यार्थियों के निष्पत्ति स्तर को ऊँचा उठाना।

क्रियात्मक अनुसंधान की आवश्यकता
(Need of Action Research)

क्रियात्मक अनुसंधान की आवश्यकता निम्न बिन्दुओं से स्पष्ट हो जाएगी-

1. कक्षा या विद्यालय की दैनिक गतिविधियों, क्रियाकलापों तथा समस्याओं का अध्ययन एवं निराकरण करने हेतु।

2. विद्यार्थियों के निष्पादन स्तर ( Performance Level) तथा आकांक्षा स्तर (Aspiration Level) में वृद्धि हेतु।

3. कक्षा व विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं स्थिति में प्रगति, सुधार तथा परिवर्तन लाने हेतु।

4. अनुसंधानरत व्यक्तियों द्वारा अपनी समस्याओं को सुलझाने हेतु।

5. अनुसंधानरत व्यक्तियों द्वारा अपने उद्देश्यों को अधिक प्रभावशाली ढंग से प्राप्त करने हेतु।

6. शिक्षा के प्रशासकों, प्रबन्धकों एवं निरीक्षकों के कार्य की दिशा तथा पद्धति के ज्ञान में वृद्धि करने हेतु।

7. शिक्षकों में नैतिकता व आत्मविश्वास के स्तर को उन्नत करने एवं पारस्परिक सहयोग द्वारा आत्म-विकास को प्रेरणा देने हेतु।

8. विद्यालयों की रूढ़िवादी क्रिया-पद्धति में सुधार एवं परिवर्तन हेतु।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book