लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न 

निम्नलिखित में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए चार-चार विकल्प दिये गये है, जिनमें केवल एक सही है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए।

1. छात्रों के सामाजिक विकास के लिए तथा ऐतिहासिक स्थलों के विषय में ज्ञानवृद्धि के लिए कौन-सी क्रिया उपयुक्त है?
(a) छात्रों को स्थलों के विषय में वाद-विवाद के अवसर प्रदान करना।
(b) दृश्य-श्रव्य सामग्री के द्वारा पाठ का अध्यापन करना।
(c) अध्यापकों के साथ छात्रों का ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण।
(d) ऐतिहासिक स्थलों के विषय में प्रश्नोत्तर के अवसर प्रदान करना।

2. छात्र विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते है, इसका कारण हो सकता है-
(a) सभी छात्रों के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।
(b) आनन्दानुभूति के लिए भाग लेना।
(c) सांस्कृतिक गतिविधियों में रूचि।
(d) शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में रूचि नहीं है।

3.विद्यालय में अनेक गतिविधियाँ होती है, छात्रों के सामाजिक विकास के लिए कौन-सी गतिविधि उपयुक्त है?
(a) वाद-विवाद प्रतियोगिता 
(b) कविता गायन प्रतियोगिता
(c) ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण
(d) कक्षा में अपने विचारों को प्रकट करने का अवसर प्रदान करना।

4. हिन्दी शिक्षण में निम्नलिखित में से पाठ्य सहगामी क्रियाएँ हैं-
(a) कविता, कहानी, नाटक
(b) पत्र-पत्रिकायें
(c) अभ्यास आदि कार्य
(d) ये सभी

5. साहित्यिक गोष्ठियाँ, कवि सम्मेलन, प्रचार-प्रसार शिक्षण आदि सम्मिलित किये जाते हैं-
(a) साहित्यिक गतिविधि के अन्तर्गत
(b) सांस्कृतिक गतिविधि के अन्तर्गत
(c) साहित्यिक अभिरूचि के अन्तर्गत
(d) इनमें से कोई नहीं।

6. निम्न में से शैक्षिक क्रियाएँ हैं-
(a) सेमिनार सम्मेलन
(b) वाद-विवाद प्रतियोगिता
(c) गोष्ठियाँ-परिषदें
(d) ये सभी

7. हिन्दी भाषा शिक्षण में पाठ्यसहगामी क्रियाओं की उपयोगिता निम्न में से हैं-
(a) इसके द्वारा विद्यार्थियों की सृजनात्मक शक्तियाँ विकसित होती हैं।
(b) इससे विद्यार्थियों में तर्क एवं चिन्तन क्षमता का विकास होता है।
(c) इसके आयोजन से विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रूचि उत्पन्न होती है।
(d) इनमें भाग लेने से विद्यार्थी अवकाश के क्षणों का सदुपयोग करना सीख जाते हैं।
या ये सभी

8. सहगामी क्रियाओं द्वारा विद्यार्थियों की निम्नलिखित आवश्यकताओं की पूर्ति होती है-
(a) सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति
(b) नैतिक आवश्यकताओं की पूर्ति
(c) रूचियों का विकास
(d) अवकाश के समय का सदुपयोग या ये सभी

9. कुछ छात्र विद्यालयीन सामाजिक गतिविधि में हमेशा अधिकाधिक स्वयं का योदान देते हैं। इसका क्या कारण हो सकता है?
(a) विद्यालय और समाज की उन्नति के लिये।
(b) समाज में विद्यालय की प्रसिद्धि की प्राप्ति के लिये।
(c) अन्य छात्रों में सेवाभाव को जागृत करना।
(d) "सेवा ही बहुत बड़ा धर्म है।' इस उक्ति के पालन के लिये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book