लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2760
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 हिन्दी शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- भाषा प्रयोगशाला में प्रयुक्त उपकरणों का विवरण दीजिए।

उत्तर-

भाषा प्रयोगशाला में प्रयुक्त उपकरण

किसी भी भाषा प्रयोगशाला के चार मुख्य विभाग हो सकते हैं।

1. श्रवण विभाग
2. वाणी विभाग
3. वाचन विभाग
4. लेखन विभाग

इन चारों विभागों के लिए पृथक-पृथक कक्ष होते हैं। प्रत्येक कक्ष में एक नियंत्रण सेल भी होता है, जो चरों पर नियंत्रण स्थापित करता है। 

एक परामर्श कोष्ठ भी होता है जिसमें विशेष परामर्शदाता समय-समय पर अपने सुझाव देतेहैं। अलग-अलग क्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एक सम्मिलित एकीकरण कक्ष छात्रों को भाषा संबंधी समस्त क्रियाओं का एक साथ तालमेल करते हुए अभ्यास करा सकता है। उक्त समस्त क्रियाओं के लिए निम्न प्रमुख उपकरणों का प्रयोग किया जाता है-

1. अध्यापक एवं छात्रों के लिए समुचित मेज, कुर्सियाँ, डेस्क व अलमारियाँ।

2. शिक्षक द्वारा दिए जाने वाले सम्बोधन के प्रसारण यंत्र, श्यामपट तथा निर्देशक आदि।

3. ईयर फोन स्विच, टेप रिकार्डर, वी. सी. आर. टी.वी. वी.सी.डी तथा कम्प्यूटर आदि।

4. विभिन्न प्रकार के ऑडियो-वीडियो कैसेट्स

5. स्पीकर्स, माइक्रोफोन, लिंग्वाफोन, आडियो कार्डस तथा लिंग्वा कैसेट्स।

6. मानिटरिंग स्विचेज, वितरण स्विच, इण्टरकाम स्विच आलकाल स्विच ग्रुप काल स्विच तथा नियंत्रण स्विच।

7. स्टोर रूम सामग्री।

8. भाषा शिक्षण संबंधी साहित्य

9. टेलीफोन, ओवर हैंड प्रोजेक्टर, शिक्षण मशीन आदि।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book