लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- आभासी कक्षा-कक्ष सम्प्रेषण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर-

आभासी कक्षा-कक्ष सम्प्रेषण

आभासी कक्षा-कक्ष में वेब आधारित वातावरण होता है, जिसमें परम्परागत शिक्षण की ही भाँति व्याख्यान सुनना, प्रयोगशालाओं के प्रयोगात्मक कार्यों में भागीदार, प्रश्न पूछना, प्रतिपुष्टि आदि किये जा सकते हैं। इस प्रकार के शिक्षण कक्ष में मात्र कम्प्यूटर, इण्टरनेट आदि की आवश्यकता होती है।

आभासी कक्षा कक्ष में ई-अधिगम, ऑन-लाइन अधिगम आदि शामिल है। यह एक प्रकार का साइबर कक्षा-कक्ष है जिसमें इण्टरनेट, ई-मेल, ऑन-लाइन चैटिंग, डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. सी.डी. रोम, डी.वी.डी., टेली कान्फ्रेंसिंग, वीडियो कान्फ्रेन्सिंग, सूचना तथा सम्प्रेषण तकनीकी आदि की सहायता से अधिगम प्राप्त किया जाता है।

यह छात्रों को डिजिटल रूप में उनकी सुविधा के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराता है। इसमें कक्षा कक्ष की भौतिक रूप से आवश्यकता नहीं होती है। यह एक जीवन्त तथा द्विमार्गी अन्तः क्रिया होती है जिसमें बहुसंचार माध्यमों के द्वारा पूरे विश्व में कहीं भी ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। निम्नांकित चित्र में आभासी कक्षा-कक्ष में अन्तः क्रिया के तरीकों को प्रदर्शित किया गया है-

 

2758_161

 

 

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book