लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2758
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 तृतीय प्रश्नपत्र - शिक्षा के तकनीकी परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- सर्च इंजन (Search Engine) से आप क्या समझते हैं।

उत्तर -

सर्च इंजन
(Search Engines)

वह माध्यम जिसके द्वारा इन्टरनेट पर वाँछित सूचनाएँ खोजी एवं प्राप्त की जाती हैं उसे सर्च इंजन कहा जाता है। सर्च इंजन इन्टरनेट पर ऑनलाइन सेवा है जो कि उपयोगकर्ता के अनुरोध पर वेब प्रपत्र को खोजता है। कुछ सर्ज इंजन पेड सर्विस देते हैं अर्थात् उनकी सेवा हेतु भुगतान करना पड़ता है, परन्तु सामान्य रूप से ये निःशुल्क होते हैं। विभिन्न वेबसाइट्स के सम्बन्ध में सूचना सर्च इंजनों पर उपलब्ध रहती है। यदि उपयोगकर्ता किसी ऐसे विषय पर सूचना चाहता है जिसका पता उसे ज्ञात नहीं है तो वह सर्च इंजनों की मदद ले सकता है। इसमें उपयोगकर्ता सूचना के किसी भाग को भरता है तथा इसे प्राप्त करने का निर्देश देता है। तब सर्च इंजन सूचना से सम्बन्धित विभिन्न वेबसाइट्स को प्राप्त करता है। इसके पश्चात् उपयोगकर्ता वेबसाइट्स को देख सकता है तथा वाँछित सूचना एकत्र कर सकता है। कुछ लोकप्रिय सर्च इंजन इस प्रकार हैं-

google.com, www.yahoo.com, www.khoj.com, www.google.com, MSN Search आदि।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book