लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2755
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) क्या है और इसके उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर-

भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC)

भारत में पर्यटन के विकास, प्रोत्साहन व विस्तार का मुख्य चालक भारतीय पर्यटन विकास निगम है। यह अक्टूबर, 1966 को अस्तित्व में आया-

आई०टी०डी०सी० के मुख्य उद्देश्य हैं-

(1) वर्तमान होटलों और होटलों के बाजार, समुद्री तटों, यात्री लॉज तथा रिजोर्ट्स आदि का निर्माण करना तथा अपने हाथ में लेना।

(2) परिवहन, मनोरंजन, खरीददारी और परम्परागत सेवाएँ प्रदान करना।

(3) पर्यटन की प्रचार सामग्री का उत्पादन व वितरण करना।

(4) भारत तथा विदेशों में परामर्श और प्रबंधकीय सेवाएँ प्रदान करना।

(5) संपूर्ण मुद्रा परिवर्तक के रूप में तथा सीमित मुद्रा परिवर्तक इत्यादि के व्यापार कों आगे बढ़ाना।

उपरोक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु भारतीय पर्यटन विकास निगम पर्यटकों की रुचि के विभिन्न स्थानों पर होटल एवं रेस्तरां चला रहा है। यह परिवहन की सुविधाएँ उपलब्ध कराता है और प्रचार सामग्री, मनोरंजन और ड्यूटी मुक्त खरीददारी की सुविधाएँ प्रदान करता है। निगम अनेक प्रकार की दूसरी क्रियायें व गतिविधियाँ भी चलाता है। भारतीय पर्यटन विकास निगम "द अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटिलिटी एण्ड ट्यूरिज्म मैनेजमेन्ट" चलाता है और इसके द्वारा पर्यटन व आतिथ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण व शिक्षा प्रदान कर रहा है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book