|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्धसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
|||||||
बीकाम सेमेस्टर-4 पर्यटन एवं यात्रा प्रबन्ध - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- पैसिफिक एशिया ट्रेवल एसोसिएशन (PATA) पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन
[Pacific Asia Travel Association (PATA)]
पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पी०ए०टी०ए०) एक सदस्यता एसोसिएशन है जो एशिया प्रशांत यात्रा और पर्यटन उद्योग के विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है। पी०ए०टी०ए० के निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के सदस्यों के साथ भागीदारी में यह यात्रा और पर्यटन की स्थायी वृद्धि, मूल्य और गुणवत्ता को बढ़ाता है जो क्षेत्र से और क्षेत्र में होते हैं। पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पी०ए०टी०ए०) उद्योग की दिशा को प्रभावित करता है जिसके लिए यह सार्वजनिक क्षेत्र पर्यटन संगठनों की अनोखी सदस्यता संरचना के जरिए कार्य करता है, हवाई, जमीन और समुद्री रास्तों के वाहक और संगठन जो यात्रा उद्योग के उत्पादन, वितरण, निधिकरण, परामर्श, शिक्षा और अन्य तकनीकी पक्षों के कार्य में संलग्न हैं।
पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पी०ए०टी०ए० ) की स्थापना 1951 में की गई जो लगातार एशिया प्रशांत यात्रा और पर्यटन उद्योग के जिम्मेदार तरीके से विकास के लिए प्रमुख प्राधिकरण और उत्प्रेरक बना हुआ है। पी०ए०टी०ए० की अनोखी संरचना से क्षेत्र के पर्यटन के अनेक पक्षों को आपस में जोड़ने में सहायता मिली है। पी०ए०टी०ए० द्वारा लगभग 100 सरकारी, राज्य और शहरी पर्यटन निकायों, 55 से अधिक एयरलाइन्स और क्रूज लाइन्स तथा अनेकों यात्रा उद्योग कंपनियों के सामूहिक प्रयासों को नेतृत्व और समर्थन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हजारों पेशेवर जो यात्रा के क्षेत्र में काम करते हैं, वे पी०ए०टी०ए० के अध्यायों के वैश्विक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पी०ए०टी०ए० की अनोखी भागीदारी के माध्यम से इसके सदस्यों के बीच यह लगातार पर्यटन और यात्रा की स्थायी वृद्धि, महत्व और गुणवत्ता को बढ़ावा देता है और एशिया प्रशांत के अंदर कार्य करते हुए विश्व का सबसे अधिक गतिशील क्षेत्र माना जाता है।
पी०ए०टी०ए० प्रशांत एशिया में पर्यटन और यात्रा उद्योग के विकास को प्रोत्साहन और सहायता देने के लिए वचनबद्ध हैं और इसके सभी सदस्यों को इस प्रकार अपनी व्यापार गतिविधियाँ करनी चाहिए जिनसे यात्रा और पर्यटन में निष्ठा के विचार को बढ़ावा दिया जाए और वे पी०ए०टी०ए० आचार संहिता के सिद्धान्तों का पालन करने के साथ इस प्रकार कार्य हेतु सहमत हो सकें। पी०ए०टी०ए० के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए, इसके सदस्य-
(1) पर्यटन और यात्रा उद्योग के अंदर नैतिकता के उच्चतम स्तर को बढ़ावा और प्रोत्साहन देने के साथ व्यावसायिक आचार के उच्चतम मानक बनाए रखना।
(2) पी०ए०टी०ए० के लक्ष्यों को बढ़ावा देना।
(3) उपरोक्त स्वीकृत उद्योग मानकों पर लगातार निष्पादन द्वारा पर्यटन और यात्रा उद्योग के सभी पक्षों में उत्कृष्टता पाने का प्रयास करना।
(4) जनता को धोखाधड़ी और अनुचित प्रथाओं से सुरक्षित रखना तथा उन सभी प्रथाओं को बढ़ावा देना जिसमें उद्योग में क्रेडिट (साख) और सम्मान लाया जा सके।
(5) सत्य और सही जानकारी प्रदान करना।
(6) उच्चतम गुणवत्ता वाली सेवाएँ प्रदान करने के लिए सभी सदस्यों के साथ सहयोग .को बढ़ावा देना।
(7) जहाँ भी संभव है वास्तविक या सोचे गए विवादों को टालना।
(8) किसी भी देश में किसी गैर कानूनी गतिविधि में संलग्न नहीं होंगे।
|
|||||











