लोगों की राय

प्राचीन भारतीय और पुरातत्व इतिहास >> बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति

बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2745
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- विक्रम चोल कौन था?

उत्तर-

विक्रम चोल

विक्रम चोल कुलोतुंग का पुत्र तथा उत्तराधिकारी था जिसने 1120 ई. से 1133 ई. तक चोल वंश के शासन की बागडोर संभाली। 1126 ई. में चालुक्य शासक विक्रमादित्य षष्ठ की मृत्यु के बाद उसने वेंगी के विरुद्ध अभियान किया जिसमें वह सफल भी रहा। वेंगी का जो भाग अभी तक चोलों के अधिकार में नहीं हो पाया था उसे विक्रम चोल ने चोल साम्राज्य में मिला लिया। उसने 1133 ई. के लगभग गोदावरी नदी के तट पर विक्रमादित्य के उत्तराधिकारी सोमेश्वर तृतीय की सेना को परास्त किया। इसके साथ ही गंगवाडी पर आक्रमण कर उसने कोलार जिले पर भी अपना अधिकार स्थापित कर लिया।

विक्रम चोल धर्मात्मा और दानी था। उसने आर्काट में पड़े अकाल और बाढ़ पीड़ितों के कष्ट को दूर करने हेतु अनेक कल्याणकारी कार्य किये। तंजौर में उसने स्वास्थ्य रक्षा हेतु एक चिकित्सालय का निर्माण करवाया तथा एक चिकित्सा विद्यालय की स्थापना भी की। इस चिकित्सा विद्यालय में आयुर्वेद के ग्रन्थों का विशेष अध्ययन कराया जाता था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book