लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-4 भूगोल

बीए सेमेस्टर-4 भूगोल

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2737
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-4 भूगोल - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 5
आर्थिक संगठन
(Economic Organization)

संगठन का अर्थ

जब दो या दो से अधिक व्यक्ति किसी उपक्रम में साथ-साथ कार्य करते हैं तो इन व्यक्तियों के मध्य कार्य को बांटने की आवश्यकता होती है। इसी का नाम संगठन है और यहीं से संगठन की क्रिया का शुभारम्भ होता है। अंग्रेजी भाषा के शब्द Organisation की उत्पत्ति 'Organism' से हुई है। संगठन का शाब्दिक अर्थ यह है कि जब विभिन्न व्यक्तियों, समूहों तथा विभागों में प्रभावपूर्ण समाकलन तथा समन्वय स्थापित करने की कला को ही वाणिज्य की भाषा में 'संगठन' कहते हैं।

संगठन की परिभाषाएँ

संगठन शब्द अत्यन्त विस्तृत शब्द है। अतः इसकी कोई एक ऐसी परिभाषा देना कठिन है जो सामान्य हो। विभिन्न विद्वानों ने संगठन शब्द की विभिन्न परिभाषाएँ दी हैं इनमें से कुछ प्रमुख परिभाषाएँ निम्न हैं-

(i) जी० ई० गिलबर्ट के अनुसार - "कार्य और कर्मचारी समुदाय मधुर सम्बन्ध संगठन कहलाता है।"

(ii) मैकफारलैण्ड के अनुसार - “एक निश्चित व्यक्ति समूह के द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किये जाने वाले कार्यों को ही संगठन कहते हैं।"

(iii) मुने एवं रेले के अनुसार - “संगठन सामान्य हितों की पूर्ति के लिए बनाया गया मनुष्यों का समुदाय है।"

(iv) डेविस के अनुसार - “संगठन मूलतः व्यक्तियों का समूह है जोकि नेता के निर्देशन में सामान्यतः उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सहयोग करते हैं।"

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन(OECD)

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) का उद्गम यूरोपीय संगठन फॉर ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन (OECE) में हुआ है, जिसकी स्थापना 18 अप्रैल, 1948 को कई यूरोपीय देशों द्वारा, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई तबाही के कारण, के रूप में की गई थी। मार्शल योजना द्वारा प्राप्त सहायता को चैनल करने का एक तरीका, OECE बनाया गया था। हालाँकि, इंस्टीट्यूशन का नाम बदलकर ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) कर दिया, जब अमेरिका और कनाडा 14 दिसम्बर, 1960 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित OECD कन्वेंशन में शामिल हुए। इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन (International organization) - उन संस्थाओं को कहते हैं जिसके सदस्य, कार्यक्षेत्र तथा उपस्थिति वैश्विक स्तर पर हो।

ये दो प्रकार की होती हैं-

(1) अन्तर्राष्ट्रीय अशासकीय संगठन (International non government organizations(INGOs)  – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली अशासकीय संस्थाएँ।

(2) अन्तरशासकीय संगठन (Intergovernmental organizations, या International governmental organizations) - अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 15 है तथा कार्यकाल 9 वर्ष होता है।

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन का महत्व

विश्व भर में सभी देशों की समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से समाधान करने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय संगठन बेहद जरूरी है। वर्तमान समय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का पूरे विश्व में विस्तार करने में अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की एक मुख्य भूमिका होती है। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन एक देश का धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, खेलकूद, राजनीति आदि क्षेत्रों से सम्बन्धित विकास करने का कार्य करती है। इसके अलावा यह संगठन विश्व में लगभग सभी देशों को स्वतंत्रता भी प्राप्त कराती है जिससे कमजोर देशों को लाभ मिलता है। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन एक राष्ट्र की सभी समस्याओं को अन्तर्राष्ट्रीय रूप से प्रदर्शित करने का कार्य करती है। केवल इतना ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों का यह भी दायित्व होता है कि वह एक राष्ट्र में शिक्षा पद्धति, स्वास्थ्य सेवाएं, व्यापार आदि कार्यों में पूर्ण सहयोग करें।

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की लिस्ट

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की सूची कुछ इस प्रकार है-

संयुक्त राष्ट्र संघ
(UNO-United Nations Organisation)

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी। इसका निर्माण अन्तर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने, मानव अधिकारों की रक्षा करने, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा करने, सामाजिक व आर्थिक विकास करने एवं विश्व में शांति के स्तर को बनाए रखने हेतु किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है। वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र में शामिल सदस्य राष्ट्रों की संख्या 193 है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(UNICEF-United Nations International
Children's Emergency Fund)

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की स्थापना 11 दिसम्बर वर्ष 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा की गई थी। इसे बनाए जाने का मुख्य उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बर्बाद हुए देशों में बच्चों एवं महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवा सामग्री एवं भोजन को उपलब्ध कराना था। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष को मुख्य रूप से बच्चों एवं महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु बनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र कोष में 190 देशों की सदस्यता को सुनिश्चित किया गया है।

यूनेस्को
(UNESCO-United Nations Education,
Scientific & Cultural Organization)

यूनेस्को मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी मानी जाती है जो वैश्विक स्तर पर विज्ञान, संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सुधार करने का कार्य करती है। यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में स्थित है। इसमें 193 सदस्य देश शामिल हैं। यूनेस्को वह अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने का कार्य करती है।

अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(IMF-International Monetary Fund)

अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष वह संस्था है जो वैश्विक स्तर पर वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करने का कार्य करती है। IMF की स्थापना जुलाई वर्ष 1944 में संयुक्त राष्ट्र के ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के पश्चात् की गई थी। इसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार एवं आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना होता है। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष वैश्विक स्तर पर गरीबी को कम करने का प्रयास करती है। इसमें 189 सदस्य देश शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन
(WHO-World Health Organization)

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी जिसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना होता है। वर्तमान समय में विश्व स्वास्थ्य संगठन में 194 सदस्य देश शामिल हैं। WHO का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा नामक शहर में स्थित है। यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्देशों को जारी करके स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है।

विश्व बैंक
(WB-World Bank)

विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1945 में हुई थी जिसका मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में स्थित है। यह संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक विशेष संस्था है जिसे कई संस्थाओं के समूह के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में विश्व बैंक के सदस्य 189 देश हैं। विश्व बैंक का मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों का पुनर्निर्माण करना एवं विकास कार्यों में आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book