बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक अर्थशास्त्र बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक अर्थशास्त्रसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-2 व्यावसायिक अर्थशास्त्र - सरल प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण तथ्य
• आपूर्ति वक्र आपूर्ति किए गये उत्पाद की मात्रा तथा कीमत के बीच सम्बन्ध को ग्राफिक रूप से प्रदर्शित करता है।
• व्यक्तिगत आपूर्ति वक्र बाजार में एक फर्म की आपूर्ति अनुक्रिया को रेखाचित्र के रूप में व्यक्त करते हैं।
• आपूर्ति वक्र बाजार में किसी विशेष वस्तु का उत्पादन करने वाली सभी फर्मों की आपूर्ति अनुक्रिया को रेखाचित्र के रूप में प्रकट करते हैं।
• प्रत्येक उत्पाद की आपूर्ति पर प्रौद्योगिकी का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है।
• उन्नत प्रौद्योगिकी वाले देश पिछड़े व पुरानी प्रौद्योगिकी वाले देशों की तुलना में वस्तुओं की अधिक पूर्ति कर सकते हैं।
• प्रौद्योगिकी में गिरावट होने या पुरानी तकनीक को उपयोग करने से उत्पादन लागत बढ़ती है तथा लाभ घटता है।
• किसी वस्तु पर कर लग देने से उस वस्तु की उत्पादन की लागत बढ़ जाती है।
करों में कमी होने से उत्पादन लागत घटती है तथा लाभ बढ़ता है।
|