लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-2 वित्तीय लेखांकन

बीकाम सेमेस्टर-2 वित्तीय लेखांकन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2732
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-2 वित्तीय लेखांकन - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 7  खाताबही

(Ledger)

खाता बही हिसाब-किताब की एक महत्त्वपूर्ण पुस्तक है जिसमें सभी व्यक्तियों, फर्मों, वस्तुओं और आय - व्यय से सम्बन्धित सभी मदों के खाते अलग-अलग खोले जाते हैं। एक खाता एक व्यक्ति या एक वस्तु या किसी एक एक मद से सम्बन्ध रखता है तथा उस व्यक्ति या वस्तु या मद से सम्बन्धित एक अवधि के समस्त लेन-देनों को उसमें अंकित किया जाता है। सामान्यतया एक पृष्ठ पर एक खाता खोला जाता है, परन्तु किसी खाते विशेष से सम्बन्धित लेन-देनों की संख्या अधिक होती है तो उसके लिये एक से अधिक पृष्ठ खाता बही में छोड़े जाते हैं। खाता बही में शुरू में कुछ पृष्ठ खातों की सूची बनाने के लिये छोड़े जाते हैं।

परिभाषा - " खाता बही वह बही है जिसमें लेन-देन करने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थाओं तथा आय-व्यय की मदों के लिये अलग-अलग खाते खोले जाते हैं और प्रत्येक में उनसे सम्बन्धित सभी लेन-देनों का लेखा किया जाता है।"

खाता बही का प्रारूप
(Form of the Ledger)

 

Table - 46 chauhan

खाता बही में प्रत्येक पृष्ठ दो भागों में बंटा होता है-बायाँ भाग ऋणी पक्ष (Dr.) और दायाँ भाग धनी (Cr.) पक्ष कहलाता है। प्रत्येक पक्ष में चार-चार कालम होते हैं। इस प्रकार दोनों पक्षों में कुल आठ कालम होते हैं।

(1) तिथि (Date) - इसमें लेन-देन की तिथि लिखी जाती है। तिथि जिस प्रकार जर्नल में लिखते हैं ठीक उसी प्रकार खाता बही में भी लिखते हैं। ध्यान रहे कि खाता बही में वही तारीख लिखी जाती है जिस तारीख को सम्बन्धित खाते से सम्बन्ध रखने वाले लेन-देनों का लेखा जर्नल में किया जाता है।

(2) विवरण (Particulars) - यह खाता बही का दूसरा कालम होता है। इसमें लेन-देन से सम्बन्धित विवरण लिखा जाता है।

(3) जर्नल पृष्ठ या ज० पृ० सं० (Jounal Folio or J. F.) – इस खाने में जर्नल के उस पृष्ठ की संख्या लिखी जाती है जिस पर उस खाते से सम्बन्धित लेन-देन का लेखा किया गया है।

(4) धनराशि (Amount) - इस खाने में लेन-देन की रकम लिखी जाती है।

यही चारों कालम दूसरे पक्ष में होते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book