लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्व

बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - कला के मूल तत्व

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2728
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-2 चित्रकला - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- तूलिकाओं पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।

अथवा
ब्रश पर टिप्पणी लिखिये

उत्तर -

ब्रश
(Brush)

तेल चित्रण के लिए सफेद हाग हेयर (Hog Hair) या सेबल हेयर (Sable Hair) ब्रश प्रयुक्त किये जाते है। हाग बालों के ब्रश कड़े सिरे वाले होते है। यह सूअर के बालों के बनते है। सेबल हेयर ब्रश कोमल होते है। सामान्यतः हाग (Hog) बालों के ब्रश तेल तकनीक (Oil Techonic) के लिए अधिक उपयुक्त माने जाते है। जहाँ रंगों को मिलाकर मृदु करना होता है. वहाँ सेबल बालों के ब्रश काम में लाये जाते हैं। चपटे ब्रश तेल रंगों को उठाकर लगाने में उपयोगी होतें हैं। किन्तु जहाँ रेखांकन करना हो अथवा बारीक कार्य करना होता है। वहाँ गोल सेबल ब्रशों को प्रयोग में लाया जाता है। ब्रश की तीन प्रधान आकृतियाँ प्रचलित है- 

(1) ब्राइट (Bright) - ये ब्रश चपटे, छोटे एवं चौकोर आकार के होते है जो गाढें रंगों को उठाकर लगाने में उपयुक्त होते हैं।
(2) फिलबर्ट (Filbert) - यह ब्रश ब्राइट ब्रशों से लम्बे होते हैं।
(3) राउन्ड (Round) -यह ब्रश लम्बे गोल होते हैं।

जल रंगों के लिए कोमल बारीक बालों वाले ब्रश प्रयुक्त किए जाते है। अधिकांशतः गोल ब्रश ही कम में लाये जाते हैं। चौड़े वाश लगाने के लिए चपटे वाश ब्रश प्रयुक्त होते है। शुद्ध सेबल ब्रश साइबेरिया में पाई जाने वाली मिकं की पूँछ के बालों से बनाए जाते हैं। यह ब्रश मूल्यवान होते हैं। बारीक बालों में रंग को धारण करने की शक्ति अधिक होती है। कागज की गीली सतह को हानि न पहुँचे तथा ब्रश में रंग भरा रह सके इसलिए ब्रशों को कोमल होना चाहिये। काम करने के लिए सही आकृति बनाए रखने के लिए बालों में दम तथा लचक दोनों का होना आवश्यक है। जल रंग ब्रश में यह गुण आवश्यक है कि गीली अवस्था में उसमें शंकु की नोक सही बने। सस्ते ब्रश गिलहरी की पूँछ के बालों से बनाए जाते है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book