बी एड - एम एड >> बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षासरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बी.एड. सेमेस्टर-1 प्रश्नपत्र- IV-B - मूल्य एवं शान्ति शिक्षा
प्रश्न- वैश्वीकरण के सामाजिक पहलू पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
सामाजिक-आर्थिक संबंधों का सम्पूर्ण विश्व में विस्तार ही वैश्वीकरण है। वर्तमान समय में, मानव में, मानव जीवन के भौगोलिक पक्ष, विभिन्न समाजों से जुड़े होने से, उनसे हजार किलोमीटर दूर स्थित संगठनों एवं सामाजिक ताल-मेल से प्रभावित होने लगे हैं। इस प्रकार विश्व-के एकीकृत समाज व्यवस्था को धारण किया जा रहा है। इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय अवधारणा यह है कि "विश्वव्यापी" के संदर्भ में यह ऐसे कार्य उत्पन्न होते हैं। जिससे यह भी स्पष्ट होता है कि विश्व-राज्य संबंधों के मामलों में एक जगह मिल-जुलकर बैठ मानव जीवन को अधिकाधिक सुधारने एवं बेहतर बनाने के लिए एक साथ निर्णय करने लगते हैं। एक सिद्धांत के रूप में वैश्वीकरण एक भूमंडलीकरण सांस्कृतिक व्यवस्था के उपयुक्त सिद्धांतों का विवेचन है। वैश्वीकरण के अनुसार भूमंडलीय संस्कृति अनेक विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक विचारों का परिणाम है।
वर्तमान समय में यातायात एवं संचार के साधन इतने ज्यादा विकसित एवं तीव्रगामी हो गए हैं कि विभिन्न देश एक-दूसरे के स्थान निकट आने लगे हैं। वर्तमान समय में कई देशों में घटित होने वाले महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रभाव शीघ्र ही अन्य देशों पर पड़ता है। विश्व की दृष्टि से एक इकाई बनता जा रहा है। आज विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हो रही नई बदलाव संपूर्ण शैली का लाभ संपूर्ण कुछ वर्षों में ही प्राप्त हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप बाह्य व्यापारिक क्षेत्र में परस्पर व्यापारिक संबंध एवं लेन-देन भी बढ़ रहा है। स्पष्ट है कि इन सभी का हमारे जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा।
|